logo
Currently Browsing: Bhojpuri News
Jul
2

भोजपुरिया शो मैन प्रदीप के शर्मा की फिल्म ‘अफसर बिटिया का ट्रेलर आउट, जल्द रिलीज होगी फिल्म

भोजपुरिया शो मैन प्रदीप के शर्मा की फिल्म ‘अफसर बिटिया का ट्रेलर आउट, जल्द रिलीज होगी फिल्म ट्रेलर में दिखा कुणाल सिंह, श्रुति राव और आकाश सिंह यादव की तिकड़ी का कमाल भोजपुरिया शो मैन प्रदीप के शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अफसर बिटिया’ का दिल छू लेने वाला ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता कुणाल सिंह, अभिनेत्री श्रुति राव और आकाश सिंह यादव की तिकड़ी का जलवा देखने को मिल रहा है। यह फिल्म महिला प्रधान है और यह बेटियों की शिक्षा और उसके पिता के उस सपने पर आधारित फिल्म है, जो चाहता है कि उसकी बिटिया पढ़ लिख कर अफसर बने। लेकिन गरीबी और मुफलिसी में उस पिता के मन मस्तिष्क पर बेटी को अच्छे जगह पर न पढ़ा पाने की मजबूरी से क्या बीतती है, वह इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. कृत व प्रदीप के शर्मा प्रस्तुत प्रोड्यूसर अनीता शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अफसर बिटिया’ का ट्रेलर इस फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा करता है, जो ‘एंटर10 रंगीला’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी जितनी रोचक है, ट्रेलर में कलाकारों की अदाकारी भी कहानी के भाव को जीवंत करती नजर आई है। पूरी फिल्म कैसी होगी इसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा। लेकिन फिलहाल ट्रेलर इस फिल्म को देखने की अपील करता नजर आ रहा है। फिल्म को लेकर प्रदीप के शर्मा ने बताया कि ”अफसर बिटिया’ मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। इस फिल्म में श्रुति राव एक सशक्त भूमिका में है। बाकी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किए हैं। मैं हर बार ऐसी फिल्मों का निर्माण करने की कोशिश करता हूं, जिससे भोजपुरी सिनेमा स्तर और ऊपर उठे।’ मैंने जो सिनेमा बनाया हैं उसमें ‘डमरू’, ‘राजतिलक’, ‘लिट्टी चोखा’, ‘आशिकी’, ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ जैसी मेरी फिल्में हैं, जिसे मैंने हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाया है। ये सारी फिल्में एक दूसरे से अलग और नायाब थी। अब ‘डार्लिंग’, ‘अफसर बिटिया’ तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होगा। बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. कृत इस फिल्म की निर्माता अनीता शर्मा हैं। निर्देशक राकेश त्रिपाठी, कन्हैया एस विश्वकर्मा हैं। कथा, पटकथा, संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। गीतकार कवि प्यारेलाल यादव, सत्या सावरकर एवं धरम हिन्दुस्तानी, संगीतकार मधुकर आनंद, डीओपी विजय मंडल हैं। संकलन कोमल वर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला रामबाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में किया गया है। पार्श्व संगीत असलम सुर्ती, वेश भूषा नानू फैशन डिजाईनर का है। प्रोमो उमेश मिश्रा ने बनाया है। प्रोडक्शन हेड गौरव पटेल, प्रचारक रंजन सिन्हा...
Jul
5

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में आकांक्षा अवस्थी की शुरू दबंगई, निसार खान ने कहा – “हमार दबंग बहुरिया” कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है, मगर आईना कम एंटरटेनमेंट ज्यादा होता है फिल्मों में. जिससे हर वर्ग के दर्शक कहीं न कहीं सिनेमा से नहीं जुड़ पाते हैं, यह अक्सर देखा जाता है भोजपुरी सिनेमा में. जी हाँ! एक खास वर्ग भोजपुरी फिल्मों से कोसों दूर है, जिसे सिनेमाघरों में लाना भगीरथ प्रयास से कम नहीं है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर फ़िल्म निर्माता विवेक कुमार ने नायिका प्रधान नारी सशक्तिकरण बल देने, समाज को आईना दिखाने एवं हर वर्ग के दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने के लिए भोजपुरी फिल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का निर्माण कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग लखनऊ में विधिवत पूजा-पाठ करके शुरू कर दिया गया है. जिसके लेखन व निर्देशन की कमान महिला प्रधान सामाजिक मुद्दो पर आधारित संघर्ष, लिट्टी चोखा, आशिकी, जुग जुग जिया हो ललनवा, अफसर बिटिया सहित कई भोजपुरी फिल्मों के लेखक राकेश त्रिपाठी संभाल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया का विषय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी हैं, जिन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रुपहले परदे पर अपनी अदा जादू चलाकर दर्शकों के दिल में मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं. उनके हीरो निसार खान हैं. उनकी कमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. फिल्म के निर्माता विवेक कुमार हैं. लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं. संगीतकार मधुकर आनंद हैं. डीओपी विजय मंडल, एसोसिएट डायरेक्टर कन्हैया विश्वकर्मा, लाइन प्रोड्यूसर नितिन कुमार, आर्ट डायरेक्टर राम ठाकुर, प्रोडक्शन हेड दिनेध गुप्ता (रिंकू) हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार आकांक्षा अवस्थी, निसार खान, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, मोना राय, अनीता सहगल, बालेश्वर सिंह, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, सत्या दूबे, सोनाली मिश्रा, कृष्णा यादव, अंजनी, आज़ाद अहमद, विश्वराज निषाद आदि हैं. गौरतलब है कि भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शूटिंग शुरू की गई भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया के सेट जाने माने निर्माता निर्देशक बॉबी सिंह का बर्थडे  केक काटकर हर्षोल्लास के मनाया गया. बॉबी सिंह का यह जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार रहेगा. आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ...
May
31

देवेन्द्र तिवारी की पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने लिया बम्पर ओपनिंग

देवेन्द्र तिवारी की पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने लिया बम्पर ओपनिंग भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्मों के दो दिग्गज पावर स्टार पवन सिंह और मेगा स्टार रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने सिनेमाघरों में बम्पर ओपेनिंग लिया है और भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है. सिनेमा हॉल के अंदर फ़िल्म के एक एक सीन और गाने पर दर्शक खूब सीटियां और तालियां बजाते हुए दिखे हैं. सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों में क्रेज दिखा है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का ग्राफ भी काफी बढ़त हुआ दिखा है. उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फ़िल्म  क्रियेशन प्राइवेंट लिमिटेड प्रस्तुत फ़िल्म के निर्माता बिपुल राय द्वारा निर्मित और निर्देशक डीओपी देवेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर फ़िल्म एक्सपर्ट ने फ़िल्म को लेकर बताया कि यह फ़िल्म इस वर्ष की सबसे मल्टी स्टार वाली फिल्म है, जो ध्वस्त पड़ी भोजपुरी फिल्मों के बिजनेस को फिर से उछाल ला दिया है. यह भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव की बात है. वहीं फ़िल्म के निर्माता बिपुल राय अपनी फिल्म के सफलता से काफी उत्साहित नज़र आये. उन्होंने इस सफलता  का श्रेय पूरी टीम को दिया है. साथ ही फ़िल्म के निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों के देखने योग्य फ़िल्म बनी है, फ़िल्म में एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीत संगीत भी परोसा गया है. गौरतलब है कि इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिल रहा है, साथ ही फिल्म देशभक्ति का जज्बा भी काबिले तारीफ है. वहीं रवि किशन अपने चिर-परिचित अंदाज में नज़र आ रहे हैं. रवि किशन की भूमिका बेहद खास है. लंबे समय बाद वे भोजपुरी स्क्रीन पर दबदबा कायम करते हुए दिखे हैं, वह भी नए अंदाज में. बता दें कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं. फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं. लेखक अरबिंद तिवारी हैं. संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं. गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं. फिल्म पीआरओ सोनू निगम और रामचन्द्र यादव हैं. देवेन्द्र तिवारी की पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने लिया बम्पर...
May
19

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच

भोजपुरी का पहला  ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़  भोजपुरियों के लिए गर्व की बात पावर स्टार पवन सिंह के पहले वेब सीरीज “प्रपंच” से लांच हुई ओ टी टी चौपाल,जुटे कई फिल्मी सितारे मुम्बई, भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है।एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा  की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।उक्त उद्द्गार उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा।पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) ‘चौपाल’ अब भोजपुरी में भी आ गया  है। यानी अब इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। लेकिन अब फुलफ़्लेज यह भोजपुरी में भी आ गया  है और इसकी शुरुआत  पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ से हुई है। वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे,काजल राघवानी,शहर अफ़सा,अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर   रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की  ‘लंका में डंका’ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह एक अद्भुत कहानी है जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारो बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है। बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी। साथ ही मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’, निरहुआ और आम्रपाली की पूर्वांचल, रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’, अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर’ और अन्य प्रोजेक्ट्स कलाकार यश मिश्रा, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी के साथ बनाये...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes