logo
Mar
31

संत गाडगे बाबा १५० वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आशफाक खोपेकर सम्मानित।

संत गाडगे बाबा १५० वी जयंती  पर आयोजित कार्यक्रम में आशफाक खोपेकर सम्मानित। रविवार दिनांक २९/३/२०२६ की शाम खांडेश्वर नई मुम्बई  संत गाडगे बाबा संत दिलीप बाबा विचार मंच तथा विदर्भ वैभव मंदिर मुम्बई, विदर्भ समाज संघ मुम्बई, संत गाडगे बाबा धर्मशाला इन संस्थानों द्वारा आयोजित भव्य समारोह में संत दिलीप बाबा और स्थानीय नगर सेवक,आमदार ,खासदार और मान्यवरों की उपस्थिति में गाडगे बाबा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गाडगे बाबा के विचारों को मंन मोहीत करने वाले लोकगीत के माध्यम से सुप्रसिद्ध प्रबोधनकार इंजि. पवन महाराज दवंडे ने उजागर किया। कार्यक्रम का आकर्षण रहे संत दिलीप बाबा के कार्य और संदेश लोगों तक पहुंचाये गये। संतों की महानता और आज के साधुओं के कारनामे को दादासाहेब फाल्के फिल्म फोन्डेशन अध्यक्ष आशफाक खोपेकर ने बयान करते हुए संत गाडगे बाबा और संत दिलीप बाबा के कार्य अंधश्रद्धा निर्मूलन, स्वच्छता अभियान तथा शिक्षा को आगे बढ़ाकर देश का उद्धार करने का आव्हान किया । कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आशफाक खोपेकर और आमदार बाळाराम पाटील, अशोक बारबदे (अध्यक्ष,विदर्भ वैभव मंदिर), गजाननराव नागे (महासचिव), पुरुषोत्तम भुयार (अध्यक्ष, विदर्भ समाज संघ), उत्तमराव लोणारकर, नगरसेवक विकास घरत, नगरसेवक हॅपी सिंग, नगरसेविका कुसुमताई रवींद्र म्हात्रे, नगरसेविका सौ. बायजा बबन बारगजे, माजी नगरसेवक शंकर म्हात्रे, एकनाथ भाऊ ठाकूर, प्रशांत दादा देशमुख, अमोल ठाकूर, अविनाश दादा पाटील, डॉ. श्रीकांत पाटील, डॉ. वैद्य दत्तात्रय कदम (कोल्हापूर), राजाराम शेलार महाराज, अरुणाताई गावंडे, गौरवभाई पोरवाल, डी. एन. यादव, प्रमोद भाऊ भगत , सुरदासजी गोवारी सुरेश खरात, शुभांगीताई खरात, विजय चिपळेकर ,सुनील आडे, डॉ अविनाश चव्हाण, राजेंद्र हटवार, नाना साहेब मगदूम ,कैलास सरगर,  प्रदीप महाले , प्रकाश नागरत्ने , प्रकाश चव्हाण, भीमराव सुरवाडे, दिलीप बाबा यांचे सेवक भवरलाल पवार ,  बलदेव  सिंग यादव , राऊत साहेब योगा ग्रूप ,निंबाळकर साहेब  हाजारि लाल सैनी , दिनेश राठोड , जेष्ठ नागरिक संघाचे बाळकृष्ण शिंदे ,  निंबाळकर गुरुदेव आर  पी यादव , राधेश्याम सिंह राधे राधे, रामकृष्ण इंद्रा, प्रकाश पद्ममन,  सुखराज यादव ,  राजेंद्र यादव , ईश्वर सिंह  सांगवान , पुंडलिक एडके,  मान्यवरों को संत दिलीप बाबा द्वारा  शाल और गाडगे बाबा के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन मे रात्रि भोजन भंडारे का समावेश किया गया । श्री अनील मेश्राम और  उत्तमराव लोणारकर, उमेश तांबे, अविनाश चव्हाण, गुरुदेव येस कुमार, श्यामजी वानखेडे, भीमराव खराटे, वसंत हरले, अरुणभाऊ मोहोड, विजय मोहोड, नरसिंह राम, भास्कर चिचुलकर, जीवन मटके, दादू निकाळजे, महादेव दौंड इन सब कार्यकर्ताओं का कार्य उल्लेखनीय रहा।   संत गाडगे बाबा १५० वी जयंती  पर आयोजित कार्यक्रम में आशफाक खोपेकर...
Mar
30

Music Director Debojit Lahiri Honored With The Iconic Business Award 2026 At The Hands Of Preeti Jhangiani

Music Director Debojit Lahiri Honored With The Iconic Business Award 2026 At The Hands Of Preeti Jhangiani Music Director Debojit Lahiri Honored at the Iconic Business Awards 2026 At the grand ceremony of the Iconic Business Awards 2026, held at Delhi’s prestigious Constitution Club of India, Music Director Debojit Lahiri was honored for his magnificent contribution spanning over 30 years. During this dignified ceremony, numerous creative personalities from various fields were felicitated for their expertise and contributions within their respective domains. Each individual has brought a unique identity and inspiration to society through their work. Debojit Lahiri’s musical journey has not been limited merely to melodies— As a music mentor, he has guided hundreds of young individuals, honed their talents, and paved the way for their entry into the industry. Special Contribution to Music Mentoring: His mentorship has not been confined merely to teaching; rather, it has served as a medium for transforming lives. He has bestowed upon his students not just knowledge of Sur (melody) and Taal (rhythm), but also self-confidence and a sense of identity. Recognition for Music Composition: His compositions reflect a profound emotional depth and the truth of the soul—every melody tells a story that touches the heart directly. Role as a Veteran Social Worker: As an experienced social worker, he has provided free music education to students in outreach programs. He has empowered them, helped uncover their hidden talents, and connected them with employment opportunities. His endeavors represent not merely an artistic pursuit, but a strong foundation for nation-building. Upon receiving this honor, he became emotional as he expressed his gratitude to the Divine, describing this accolade as a significant milestone in his journey of service. “One Step Towards an Empowered India.” Music Director Debojit Lahiri Honored With The Iconic Business Award 2026 At The Hands Of Preeti...
Mar
30

बॉलीवुड से नमकीन ki Duniya तक! दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है

बॉलीवुड से नमकीन ki Duniya तक! दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है एक ऐसे दौर में जहाँ खुद को नए रूप में ढालना ही असली सफलता की पहचान है, दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों की दुनिया तक, दीपक ने एक ऐसी अनोखी राह बनाई है जो कलाकारों और उद्यमियों—दोनों के लिए प्रेरणादायक है। इंदौर जैसे शहर से जुड़ी उनकी जड़ें, जो अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड और समृद्ध खान-पान संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, उनके इस नए सफर की मजबूत नींव बनीं। अपने जुनून और कुछ नया करने की प्रबल इच्छा के साथ, दीपक ने फूड इंडस्ट्री में कदम रखा और एक ऐसे ब्रांड की कल्पना की जो परंपरागत स्वाद को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत करे। उनकी इस यात्रा में एक अहम मोड़ तब आया जब अहमदाबाद में उनकी मुलाकात डॉ. हरमीत सिंह सिख और उनके भाई चरणजीत सिंह सिख से हुई। ( Founder of IKAI ), दीपक की सोच और विज़न से प्रभावित होकर, दोनों भाइयों ने तुरंत उनके साथ हाथ मिला लिया। इस मजबूत साझेदारी ने “स्वीट एंड सॉल्टी” फ्लेवर के साथ एक नया अनुभव देने का संकल्प लिया, जो हर फूड, लवर के दिल को छू सके। इस सफर को और भी ऊर्जा और नई सोच तब मिली जब दीपक के बेटे—उत्कर्ष और यश—भी इस परिवारिक व्यवसाय से जुड़ गए। उनके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है एक शानदार और अनोखा ब्रांड—IKAI—जो आज गुणवत्ता, नवाचार और बेहतरीन स्वाद का प्रतीक बन चुका है। IKAI केवल एक फूड ब्रांड नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी पहल है। ज़मीन से शुरुआत करते हुए, दीपक ने एक अत्याधुनिक प्रोडक्शन यूनिट स्थापित की, जहाँ 200 से अधिक अनोखे Namkeen उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हर प्रोडक्ट में पारंपरिक भारतीय स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। एक अनुभवी फूड कंसल्टेंट के रूप में दीपक की विशेषज्ञता ने IKAI को और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। हर उत्पाद में उनकी गुणवत्ता, मौलिकता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता साफ झलकती है। आज IKAI का फ्लैगशिप आउटलेट, बांद्रा लिंकिंग रोड पर स्थित, इस सफलता की जीती-जागती मिसाल है। यह स्थान उन लोगों के लिए खास आकर्षण बन चुका है जो कुछ अलग और यादगार स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं। दीपक मांडलिक की सबसे बड़ी खासियत है उनकी बहुमुखी प्रतिभा। थिएटर में सराहना पाने से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने तक, और फिर एक सफल फूड बिज़नेस खड़ा करने तक—उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा यह साबित करती है कि अगर...
Mar
28

रामनवमी पर मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की ‘ननद की हेरा फेरी’ का फर्स्ट ऑउट

रामनवमी पर मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की ‘ननद की हेरा फेरी’ का फर्स्ट ऑउट भोजपुरी फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता अश्वनी शर्मा की हिट जोड़ी में जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ का फर्स्ट रामनवमी पर जारी किया गया है। इस  फर्स्ट लुक पोस्टर की काफी सराहना की जा रही है।  इस फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर की डिजाइन एकदम फिल्म की कहानी के अनुसार ही किया गया है। बता दें कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने संभाला है। इस फिल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जो मनोज ओझा के निर्देशन में सुपरहिट फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ दे चुके हैं, उस फिल्म की अपार सफलता के बाद मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन मनोरंजनपूर्ण बड़ा धमाका करने वाली है। इस फिल्म के डीओपी फिरोज खान ने बहुत ही बेहतरीन फिल्मांकन किया है। इस फिल्म के कलाकारों की बात की जाय तो इसमें फैमिली स्टार जय यादव, स्टार एक्ट्रेस पायस पंडित, श्रुति राव, तपस शर्मा, नवोदित शबनम खान, अश्विनी शर्मा, नीलम सिंह, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इमोशन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में मैसेज भी देने का काम किया जा रहा है। इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक, नृत्य निर्देशक प्रसून यादव, ई.पी. राजीव सिंह हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग गौरतलब है कि अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित और मनोज ओझा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ में श्रुति राव ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद इस फिल्म में भी वो एक नए तेवर में नजर आने वाली हैं। वहीं मनोज ओझा के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ में पायस पंडित ने दर्शकों का दिल जीता है और अब पायस पंडित मनोज ओझा के निर्देशन में ‘ननद की हेरा फेरी’ करते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री शबनम खान फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। जय यादव, पायस पंडित, श्रुति राव, तपस शर्मा स्टारर ‘ननद की हेरा फेरी’ का फर्स्ट ऑउट रामनवमी...
Mar
28

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज भोजपुरी फिल्म जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ से संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गीत की भोजपुरी सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार जोड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव मरून कलर और ब्लू कलर की साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर फैंस के दिल लुभा रही हैं और महफ़िल में शमां बाँध रही हैं। वीडियो सांग में दिखाया गया है कि गवना ना होने और ससुराल में पिया के नादान होने की बात से खिन्न माही श्रीवास्तव अपनी मुँहबोली भाभी से अपने व्यथा बताते हुए कह रही हैं कि.. ‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग एंटरटेनमेंट का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सभी ऑडियंस और फैंस से मेरी यही अपील है कि मुझ पर आप लोगों का ऐसे ही प्यार बना रहे।’ रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes