भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राघव पांडेय ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया है भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में। जी हाँ! ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई इस फिल्म में राघव पांडेय ने गजब का अभिनय करके दर्शकों दिल जीत लिया है, इतना ही नहीं सुपरस्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह के साथ उनके शानदार अभिनय का लोहा हर कोई मान रहा है। बता दें कि क्रांतिकारी फ़िल्म मेकर धीरू यादव द्वारा निर्मित ये फुल मूवी जहाँ यूट्यूब पर वायरल हो गई है और देखते ही देखते लाखों की तादाद में व्यूज बटोर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में भी इस फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। गौरतलब है कि एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट और प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म में मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह, राघव पांडेय, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, संदीप यादव, नवीन शर्मा, योगेश पांडेय ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। पारिवारिक ड्रामा और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म ‘मकान’ महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। अगर आप पारिवारिक ड्रामा, बेहतरीन अभिनय और एक मजबूत सामाजिक संदेश वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो ये फ़िल्म ‘मकान’ आपके लिए मस्ट-वॉच फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता धीरू यादव, सह-निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे, लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता गया राज, गीतकर छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल, संगीतकार रत्नेश सिंह एवं शिवम सिंह यादव, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर चंदन आर्ट, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर मनीष कुमार, अमर प्रसाद हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय हैं। मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह, संजय पांडेय, राघव पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, संदीप कुमार यादव, नवीन कुमार शर्मा, योगेश पांडेय, अनूप अरोरा, अमन पांडेय, रागिनी राय, रजनीश यादव, राजन कानू, आशीष पांडेय, उदल यादव, कमलेश कुमार गौतम, संतोष भारत, निशा पांडेय, जे के चौहान, हेमंत कुमार, तौफीक आलम, नागेश कुमार सिंह, ईशा शुक्ला, अभिषेक चौबे आदि हैं। फिल्म ‘मकान’ को मिल रही सफलता पर राघव पांडेय ने कहा कि ‘मैं ‘मकान’ को मिल रहे अपार प्यार के लिए सभी दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। साथ ही इस फिल्म में कास्ट करने के लिए फ़िल्म निर्माता धीरू यादव का मैं हमेशा आभारी रहूँगा।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘चांदनी सिंह ने भी हर सीन में मुझे फुल सपोर्ट किया है, जिससे हमारी केमिस्ट्री बहुत बेहतरीन दिख रही है। यह फिल्म वायरल हो रही है, लोग पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से...
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है. फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है. फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, भास्कर पेठशाली और हेमलता भारद्वाज हैं. फिल्म के कलाकार में उत्तराखंड के अलावा कुछ कलाकार अन्य राज्यों से भी हैं जिन में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह नेगी, नरेश बिष्ट, पंकट कार्की, गीता बिष्ट, चंद्रप्रकाश तत्रारी, कैलाश चन्याल, विनोद कुमार का नाम उल्लेखनीय है. स्क्रीनप्ले और डायलॉग निशांत भारद्वाज ने लिखे हैं म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक अक्षय बाफिला का है. फिल्म मे कई प्यारे गीत हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं. गीत के बोल संजय कबीर और दीपक तिरवा ने लिखा है। इसमे उत्तराखंड का एक लोकगीत भी शामिल है. फिल्म “हनीमूनाय नमः” के प्रोड्यूसर, हीरो और म्यूज़िक डायरेक्टर अक्षय बाफिला से लिया गया इंटरव्यू प्रस्तुत किया जा रहा है. सवाल: अक्षय, “हनीमूनाय नमः” के लिए बधाई! आपको यह अनोखा प्रोजेक्ट करने की प्रेरणा कहाँ से मिली? जवाब: धन्यवाद! हम आखिरकार जल्द अपनी फिल्म दर्शकों के साथ शेयर करने वाले हैं इस बात से हम बहुत खुश हैं। आप जानते हैं, हमने बहुत सी ऐसी फिल्में देखी हैं जो गंभीर मुद्दों को उठाती हैं, लेकिन हम कुछ अलग करना चाहते थे। हम लोगों को हंसाना चाहते थे और किस तरह अधूरी जानकारी की वजह से अपवाह एक बढ़ा मुद्दा बन जाता है। वो हास्य के रूप में दिखाना चाहते थे। सवाल: यह फिल्म एक सटायर है जो समाज के मुद्दों पर कमेंट करने के लिए ह्यूमर का इस्तेमाल करती है। कॉमेडी और सोशल कमेंट्री को बैलेंस करने का आपका तरीका क्या था? जवाब: हम उपदेश नहीं देना चाहते थे। हम बस एक ऐसी कहानी बताना चाहते थे जो रिलेटेबल और एंटरटेनिंग हो। कॉमेडी कैरेक्टर्स और सिचुएशन से नैचुरली निकलती है, और हमें उम्मीद है कि यह लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी। सवाल: हमें “हनीमूनाय नमः” की कहानी के बारे में बताएं। आपको इस खास कहानी ने कैसे अट्रैक्ट किया? जवाब: कहानी सिंपल लेकिन दिलचस्प है। यह एक ऐसे लड़के के बारे में है जो एक ऐसे...