logo
May
2

अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर जब कला और व्यापार की दुनियां एक साथ आती है, तो वह पल अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में देखने को मिला, जहां मनोरंजन जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शालू सिंह और देश के सफल युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत एक-दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। नागपुर के एक आलीशान वेडिंग वेन्यू में आयोजित यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका अरेंज मैरिज होना, जिससे आज के दौर में पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों की एक नई मिसाल पेश की गई है। गौरतलब है कि विवाह की तस्वीरों में इस जोड़े का शाही अंदाज देखते ही बन रहा है। शालू सिंह ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक सुर्ख लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा चुना। माथा-पट्टी, नथ और गले में भारी कुंदन ज्वेलरी के साथ शालू किसी राजकुमारी की तरह नजर आ रही थीं। वहीं सुष्मित राजपूत ने क्रीम और लाल रंग के मेल वाली शाही शेरवानी पहनी थी। उनके हाथों में पकड़ी कृपाण (तलवार) और सिर पर सजी कलगी वाली पगड़ी उनके राजसी लुक को पूरा कर रही थी। तस्वीरों में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ झलक रहा है। बता दें कि अपनी अदाकारी से स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली शालू सिंह के लिए यह पल बेहद भावनात्मक था। अभिनेत्री ने अपने करियर के व्यस्त शेड्यूल के बीच परिवार द्वारा चुने गए रिश्ते को तरजीह दी। उनके करीबियों के मुताबिक, शालू एक ऐसे साथी की तलाश में थीं जो न केवल उनके काम को समझे बल्कि उनके परिवार को भी अपना मान सके। सुष्मित में उन्हें वह सभी खूबियां नजर आईं। वहीं बात करें सुष्मित राजपूत तो वे आज के दौर के उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं। युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उनके माता-पिता ही लेते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी चुनने का अधिकार भी अपने माता-पिता को दिया। उल्लेखनीय है कि शादी से पहले नागपुर में ही हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स में भी खूब धूम रही, जहां शालू ने अपनी फिल्मी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस दी। विवाह के संगीत संध्या में...

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes