logo
Currently Browsing: Actors
Mar
10

Pawan Singh Emotional To Remember First Wife Neelam Singh Celebrated Death Anniversary On The Sets Of The Film

Pawan Singh  Emotional To Remember First Wife Neelam Singh  Celebrated Death Anniversary On The Sets Of The Film पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर भावुक हुए पवन सिंह, मनाया फ़िल्म के सेट पर पुण्यतिथि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 8 मार्च को बेहद भावुक नज़र आये, क्योंकि इसी दिन साल 2015 में उनकी पत्नी नीलम सिंह का देहांत हुआ था। यही वजह है कि पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की पुण्यतिथि के मौके पर इतने भावुक हो गए कि उनको याद करते हुए एक बेहद मार्मिक पोस्ट अपने फेसबुक पेज से लिखा। पवन ने लिखा – “मेरे जीवन कि सबसे बड़ी छति… भगवान हर इंसान के जीवन मे हर खुशी नहीं देते हैं. पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी. ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें.” इतना ही नहीं, पवन सिंह ने स्मृतिशेष नीलम सिंह की पुण्यतिथि यूपी के प्रतापगढ़ में फ़िल्म ‘हमार स्वाभिमान’ के सेट पर मनाई, जहां फ़िल्म के एनआरआई निर्माता राम शर्मा, अभिनेत्री अंजना सिंह समेत तमाम कलाकारों ने उनकी पत्नी नीलम सिंह को नम आंखों से पुष्पांजलि दी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंडल जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले पवन सिंह पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर को लेकर मंच पर आए थे, जहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद उन्होंने इस मौके पर जरूरतमंद स्थानीय महिलाओं के बीच साड़ियां, चूड़ियां और पैसे भी वितरित कर नीलम सिंह की रूह को सुकून मिले, इसकी कामना की। आपको बता दें कि पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से साल 2014 में हुई थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, जिस वजह से उनकी पत्नी का निधन 2015 में 8 मार्च को हो गया था। उस वक़्त पवन सिंह को गहरा आघात लगा था, जिससे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लग गया। फिर उन्होंने दूसरी शादी साल 2018 में की, लेकिन आज भी वे अपनी पत्नी को भूल नहीं पाए हैं और हर साल उनकी पुण्यतिथि को मनाते हैं। इस बार वे राम शर्मा की फ़िल्म की शूटिंग प्रतापगढ़ में कर रहे हैं, जहां उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर नीलम सिंह को याद कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की और जरूरतमंद महिलाओं की मदद...
Feb
28

Actor Surjeet Singh Rathore Making His Bollywood Debut Through – Dabangai

Actor Surjeet Singh Rathore Making His Bollywood Debut Through – Dabangai Every year Bollywood is deluged by talented new actors. But 2020 was an unusual year and many actors’ dream of their much-awaited Bollywood debuts remained unfulfilled. Now, with things slowly getting back on track and films slated for release on the big screen, many young, up-and-coming talents are set to be introduced in the Tinseltown. Here is Actor Surjeet Singh Rathore making his Bollywood debut through romantic action thriller Dabangai – A different Musical Love story written & directed by Sajan Agarwal. The film based on the story of Rajasthani True Love incident. Actor Azaz Khan & Pallavi Singh playing lead character opposite Surjeet Singh Rathore. Surjeet Singh Rathore said, ” I’m happy to announce my debut movie Dabangai – A different Music Love Story. we are going on shooting floor at the end of this month. I would like to thanks Sajan Agarwal ji for giving me break and thanks to Azaz Khan for his Support”.       Dabangai Produced by Gyanchand Devpati under the Banner of SSR films. Music by Keshav Kumar & Chhotu Singh Rawana Badrul Islam. others actor are featuring Javed Haider, Rajkumar Kanojia & Rajesh Desai. The film will release on MX...
Feb
26

Pawan Singh completed shooting of the film Mera Bharat Mahan in the same schedule in Jaunpur and Lucknow

Pawan Singh completed shooting of the film Mera Bharat Mahan in the same schedule in Jaunpur and Lucknow पवन सिंह ने एक ही शेड्यूल में पूरी की फ़िल्म “मेरा भारत महान “की शूटिंग जौनपुर और लखनऊ में भोजपुरी फिल्मों के गायकी के सिरमौर पावर स्टार पवन सिंह ने मेगाबजट की बनने वाली देशभक्ति फ़िल्म ”मेरा भारत महान” की शूटिंग विगत एक महीनों से उत्तर प्रदेश के जौनपुर और लखनऊ के विभिन्न लोकेशनो कर रहे थे। पूरे एक महीने तक सफलता पूर्वक उन्होंने अपनी इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग पहली शेड्यूल में ही कम्प्लीट कर लिया है। वी प्रांजल फिल्म्स क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता सत्यजीत राय औऱ बिपुल राय हैं। जबकि फ़िल्म के निर्देशक और डीओपी देवन्द्र तिवारी है। इस फ़िल्म के संगीतकार आदित्य देव, छोटे बाबा बसही हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ रॉकी राजेश, कला राम बाबू ठाकुर का है। प्रोजेक्ट हेड सुरेश चन्द्र अग्रहरि, लाईन प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रहरि, ईपी मिथुन मधुकर, मनोज विश्वकर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर आशीष यादव, सनी कुमार हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं। फ़िल्म कलाकार रवि किशन, पवन सिंह, नवोदित गरिमा परिहार, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, संजीव सिद्धार्थ, कमल किशना, संतोष पहलवान, बीना पांडेय, ज्योति कलश, संजय वर्मा, लोटा तिवारी, धामा वर्मा, अवधेश उज्जैन मुखिया, अर्जुन यादव, सुधाकर मनी, बृजेश पांडेय, अभिनव, विक्की खटाना, अयान सिंह, रागिनी राय, सोना पांडेय, सृष्टि आदि हैं। उल्लेखनीय यह है कि “मेरा भारत महान” फ़िल्म इस वर्ष की सबसे मेगा बजट वाली फिल्म बनी है, जिसमें पवन सिंह के साथ रवि किशन भी दमदार रोल में नज़र आयेंगे। लंबे समय के बाद भोजपुरी दो बड़े सुपर स्टार एक साथ रुपहले पर्दे पर स्क्रिन शेयर करते नजर आना और दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि भोजपुरी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले पावर स्टार पवन सिंह का जादू इन दिनों लगातर देखने को मिल रहा है। हाल में ही उनका होली एलबम रिलीज किया था जो यूट्यूब पर रिलीज हुई सारे गाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वही इस फ़िल्म के निर्देशक देवेंद्र तिवारी कहते है कि मेरे लिए पवन सिंह काफी लकी हैं। उनके साथ निर्देशन की यह मेरी दूसरी फिल्म है। पहली फ़िल्म ”मैंने उनको सजन चुन लिया” किया था, जो भोजीवुड में एक नया मिसाल कायम की थी। अब बारी इस फ़िल्म की है तो यह फ़िल्म ऑल रेडी बड़ी मेगा बजट वाली फिल्म है। जिसे दर्शक और भी पसंद करेंगे। फ़िल्म में एक के बढ़कर एक गाने और दृश्य फ़िल्माये गये हैं, जो किसी बॉलीवुड से कम नही है। देश भक्ति से ओतप्रोत वाली इस फिल्म में पवन सिंह डबल शेड्स में दिखाई देंगे। वहीं रवि किशन अपने...
Feb
25

Vinod Yadav’s Short Drive Pe Chal Song Released People Liked and It Is Trending on Social Media

Vinod Yadav’s Short Drive Pe Chal Song Released People Liked and It Is Trending on Social Media विनोद यादव का ‘शार्ट ड्राइव पे चल’ रिलीज, लोगों ने किया पसंद फिल्म गुंडा से चर्चित हुए अभिनेता विनोद यादव पर फिल्माया गाना ‘शार्ट ड्राइव पे चल’ रिलीज के साथ ही लोगों की पसंद बन गया है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अभिनेता विनोद यादव, अभिनेत्री आरती श्री से शार्ट ड्राइव पर चलने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अभिनेत्री भी उनके साथ ड्राइव पर चलने के लिए तैयार हो जाती हैं। गाने को विनोद एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘शार्ट ड्राइव पे चल’ बोल वाले इस गाने में अभिनेता विनोद का दर्शकों को एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। गाने में विनोद पूरे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दर्शकों के गाने को पसंद किए जाने से उत्साहित विनोद ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, “इस गाने को बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में बड़ी खूबसूरती के साथ बनाया गया। दर्शक इस गाने को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।”    इस गाने को अनुज तिवारी ने संगीतबद्घ किया है और उन्होंने इसे खुद गाया भी है। दुर्गावरी ने इसे लिखा है, जबकि गाने का वीडियो निर्देशन एवं नृत्य निर्देशन निर्देशक एम क़े गुप्ता, जय (मनोज) ने किया...
Feb
19

Actor Vinod Yadav helps needy people on their Wedding Anniversary

Actor Vinod Yadav helps needy people on their Wedding Anniversary विनोद यादव ने शादी की सालगिरह पर जरूरतमंद लोगों की मदद गुंड फ़िल्म अभिनेता विनोद यादव जल्द ही बॉलीवुड की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। फिल्म गुंडा में उनके द्वारा निभाए गए बेहतरीन किरदार के बाद अब वे बॉलीवुड की वेब सीरीज में नजर आएगे। जिसमें वे एक खतरनाक किरदार निभाने वाले है। जो दर्शकों को एक बार फिर से मंत्र मुग्ध कर देगा। बतादें कि विनोद यादव यूपी के बरेली शहर के रहने वाले है। वे बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। इस समय विनोद यादव अपनी धर्मपत्नी साक्षी यादव और बेटे अन्नी यादव के साथ में अलीबाग में छुट्टियां मना रहे हैं। इसकी एक खास वजह भी है। विनोद यहां अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी यही मना रहे हैं, जिसके लिए वे अपने परिवार के साथ में अलीबाग आए हुए हैं। इसके अलावा विनोद ने यह श्री विक्रम विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को खाने की सामग्री एवं कपड़े बांटे। विनोद समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय में भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। विनोद की शादी की सालगिरह पर तमाम उनके  चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।     विनोद ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर अपने सभी चाहने वाले को दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी को उनकी आने वाली वेब सीरीज के बारे में जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes