logo
Currently Browsing: Bhojpuri Films
Mar
23

Ek Yogi Bhojpuri Film – Teaser & Poster Launched

Ek Yogi Bhojpuri Film – Teaser & Poster Launched भोजपूरी सिनेमा का बदलता स्वरूप फिल्म – : ” एक योगी ”  का आज बड़े धूमधाम के साथ टीजर पोस्टर लांच किया गया । इस मौके पर डायरेक्टर अमर दुबे हीरो सुबोध महतो , वंदनी , अशोक श्रीवास्तव , सोनू टांक , मुकेश तिवारी राजकुमार आर . दास  ,राइटर नंदलाल सिंह ,  कोरियोग्राफर फिरोज खान , गीत संगीत – अली फैजल , माड़ धाड़ श्रवण कुमार , कैमरामैन अनील विश्वकर्मा , एवं अन्य लोग मौजूद रहे । ये फिल्म संत के विचार को दर्शाता हैं । पार्वती प्रोडक्शन प्रा. ली. एवं महतो क्रिएशन के बैनर तले बनी फिल्म ” एक योगी ” में भगवान बुद्ध जैसे महान संतों के विचार  दिखाई देता है । अमर दुबे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ” एक योगी ” एक साफ सुथरी भोजपूरी फिल्म मानी जा रही है । मुम्बई के अंधरी बेस्ट लोखंडवाला आदर्श नगर स्थित शंकुतला स्टूडियों में आज इस फिल्म के टीजर पोस्टर एवं गाने की लांचिंग  की गई । आज भी हमारे भारत में बहुत से ऐसे गांव है जहां शिक्षा का अभाव है , ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुकुल जैसा पाठशाला बनाकर पेड़ के नीचे बच्चो को पढ़ाया जाता है । फिल्म के मुख्य नायक भी भगवान बुद्ध के विचार एवं उपदेशों को पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर बच्चो को ज्ञान रूपी शिक्षा देता हैं । इस फिल्म के लेखक नंदलाल सिंह ने एकबार फिर भोजपूरी सिनेमा को एक नया रूप देने की कोशिश किया है । ताकी बर्षो पहले की भोजपूरी फिल्म की साफ सुथरी छवि इस फिल्म में भी दिखाई दे ।  भोजपूरी मिट्टी की खुशबू के अलावा अवधि मैथिली कल्चर दिखता है  । बहुत जल्द ये फिल्म दर्शको को देखने को मिलेगा...
Mar
4

Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान के ट्रेलर का १ दिन में १ मिलियन का बना रिकॉर्ड भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ट्रेलर लांच होते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है और काफी वायरल भी हुआ है। फिल्म का ट्रेलर मात्र एक दिन में ही १ मिलियन व्यू पर चुका है। इससे तो साफ़ जाहिर है कि इस फिल्म के रिलीज़ होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। गौरतलब है फिल्म शेर ए हिंदुस्तान में दिनेशलाल यादव के साथ पहली बार अभिनेत्री नीता ढुंगाना नज़र आएंगी। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ एक नए अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी का प्रस्तुतीकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको कई तरह से मोड़ नज़र आएंगे जिसमें रोमांस, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति, यह सब कुछ देखने को मिलेगा। इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ नज़र आएंगे आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार आदि हैं। देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपेन...
Feb
24

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

प्रेमराय की भोजपुरी फिल्म बॉस वे अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतते हैं और उनके जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा होता है। बनारस के ठेठ बनारसी मूहल्ले सिगरा और सोनियां पर उनका बचपन बीता और अब वे जानेमाने फिल्मकार हैं। हम बात कर रहे हैंभोजपुरी फिल्मकार प्रेम राय की जिनकी फिल्मों को साईन करने के लिये सितारों में होड़ लगती है। प्रेम राय की छठवीं फिल्म  बॉस की शुटिंग पूर्णता के करीब है। प्रेम रॉय अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने मधुर व्यवहार के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्म बॉस में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मुख्य भूमिका है।   श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अरविंद चौबे। आपको बतादें कि ंश्रेयस फिल्म्स के बैनर तलेही  प्रेम राय द्वारा निर्मित  भोजपुरी फिल्मेंजानेमन, हुकुमत, आशिक आवारा, आतंकवादी, सईया सुपरस्टार रुटीन से हटकर बनी फिल्म थी। अब उनकी फिल्म बॉस लोगों के सामने होगी।  फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निमार्ता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं जबकि निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं और कार्यकारी निमार्ता निशांत सिंह हैं।इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। महेश मांजरेकर की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। साथ में हैं अरशिया सिंह, चांदनी सिंह, अमित शुक्ला, करण पांडे, जस्सी सिंह, संजय कोरबे, कनक पांडे, गौरव कुमार, संजय वर्मा और अन्य। इस फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर प्रेम रॉय कहते हैं उनकी यह फिल्म लीक से हटकर बन रही है और रुटीन भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिलहाल सबको इस फिल्म का इंतजार है। आपको बतादें कि इस फिल्म के बाद प्रेम राय तीन और फिल्म बनाने जारहे हैं जिसका नाम है बनारसी मुरब्बे, इंकलाब और भईया जी एमबीबीएस । ये फिल्में जल्द ही फ्लोर पर...
Feb
10

Meri Jung Mera Faisla Bhojpuri Film Of Mithila Talkies Releasing Shortly

मिथिला टाकिज की सातवीं फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला का प्रदर्शन शीघ्र भोजपुरी सिनेमा के लिये इस साल जबरदस्त होने वाला है। इस साल भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर मिथिला टाकिज की सातवीं फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला रिलीज होने वाली है। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव का एक्शन और कामेडी तथा रोमांस आपको नजर आयेगा। मिथिला टाकिज ने अबतक  कई कामयाब फिल्में बनायी है  जिसमेंडकैत, हम हई लुटेरे, गुंडई राज, राखेला शान भोजपुरिया जवान, इज्जत और जानलेबू काहो प्रमुख है। मेरी जंग मेरा फैसला के निर्माता हैं मनोज कुमार चौधरी जबकि निर्देशक हैं राजू। मेरी जंग मेरा फैसला के रिलीज से पहले ही देशभर के फिल्म वितरकों में इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।   आदि शक्ती इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता हैं मनोज कुमार चौधरी जबकि इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं जाने माने निर्देशक  राजू। मनोज कुमार चौधरी और राजू कहते हैं मेरी जंग मेरा फैसला  एक आउट आफ आउट कार्मशियल फिल्म है। इस फिल्म में आपको अंडर करेंट और रिवेंज देखने को मिलेगा। फिल्म में मनोरंजन का पूरा फार्मुला है। भोजपुरी फिल्म  मेरी जंग मेरा फैसला में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के अपोजिट बंगालीबाला मुनमुन घोष को लांच किया जारहा है। साथ में हैं ,  अवधेश मिश्रा, सुबोध सेठ, देव सिंह, संजय वर्मा, मनीष चतुर्वेदी, दिलीप सिंहा, माया यादव,पलक तिवारी, आकांक्षा दूबे, अनिता रावत, पप्पू यादव और रोहित सिंह मटरू। इस फिल्म की कथा , पटकथा और संवाद तैयार किया है एस.के. चौहान ने जबकि संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं इकबाल सुलेमान तथा कैमरामैन हैं प्रिंस।फिल्‍म में खेसारीलाल की भूमिका एक ऐसे इंसान की है जिसका खाश मकसद है।  सूत्र बताते हैं कि खेसारीलाल के साथ  मुनमुन घोष की केमिस्‍ट्री लाजवाब होने वाली है। यह फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला  जल्द ही रिलीज होने वाली...
Feb
8

Niruha Chalal London Releasing On 15th February All Over India

15 फरवरी से देशभर में होगी रिलीज ‘निरहुआ चलल लंदन’ ,  देसी स्‍टोरी के साथ देगी लंदन का फील जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के हैरतंअगेज कारनामों से सजी इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी से देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्‍म को निर्माता सोनू खत्री और निर्देशक चंद्रा पंत हैं। देसी स्‍टोरी पर बनी इस फिल्‍म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हो रहा है। इसलिए फिल्‍म निर्माताओं का दावा है कि’निरहुआ चलल लंदन’ देसी स्‍टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. फिल्‍म के सह निर्माता हैं।  निरहुआ चलल लंदन का ट्रेलर और गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। विदित हो कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ एक शानदार लव स्‍टोरी वाली पारिवारिक फिल्‍म है, जिस पर पूरी इंडस्‍ट्री की नजर है। इस फिल्‍म में भोजपुरी सिनेमा के मैच्‍यूरिटी लेवल दिखने वाला है। यह भोजपुरी के आउडिंस के लिए भी नया अनुभव होगा। इस फिल्‍म के जरिये निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस लंदन भी पहुंच गया है। जब लंदन की लड़की भोजपुरिया जवार में आती है, तब यहां गांव के लड़के को उससे प्‍यार हो जाता है। उसके बाद क्‍या होता है, इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। जो 15 फरवरी से बिहार – झारखंड के अलावा मुंबई, गुजरात और दिल्‍ली में भी रिलीज होगी। फिल्‍म में 7 रोमांटिक गाने हैं, जो बेहद कर्णप्रिय हैं। फिल्‍म का निर्माण बॉलीवुड लुक में किया गया है।  शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन हुई है। उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री मुख्‍य भूमिका में...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes