अवार्ड विनर फ़िल्म निर्देशक आनंद डी घटराज के निर्देशन में बन रही गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्म की को-प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं। जो एक के बाद एक फिल्मों का निर्माण करने में सक्रिय होती जा रही हैं। वैसे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष निर्माता ही अक्सर नजर आते हैं। लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए साक्षी यादव बैक टू बैक फिल्मों का निर्माण कर रही हैं। यह उनकी फिल्म बल और बलिदान की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो वही वे 17 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के रमणीय स्थलों पर कर्मपुत्र की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म का प्रचार आरआरजे मीडिया कर रही है। इस फिल्म में भी विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। सुदीक्षा झा जो कि विनोद यादव से पहले खेसारी लाल यादव के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अब वे बल और बलिदान के बाद विनोद यादव अगली फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। अभिनेता विनोद यादव कर्मपुत्र को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। और हो भी क्यों न क्योंकि अपने वे कर्मपुत्र की शूटिंग अपने गांव खलीलाबाद में करने जा रहे हैं, जिसको लेकर खलीलाबाद में भी चर्चाएं शुरू हो गई है। अपने क्षेत्र में शूटिंग करने का मजा कुछ और ही होता है। अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि मैं अपने गांव में शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। जिसको लेकर अभी से ही मुझे अपने क्षेत्र से फ़ोन और एसएमएस आने शुरू हो गए है। अभी हालही में मैंने बल और बलिदान की शूटिंग कंप्लीट कर ली है। और अब मैं कर्मपुत्र बनने को पूरी तरह से तैयार हूं। कर्मपुत्र की कहानी भी बल और बलिदान की तरह ही अनोखी कहानी है। जैसा कि आपको टाइटल से पता चल ही गया है। हमने फिल्म को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। कर्मपुत्र को लेकर निर्देशक इकबाल बक्श ने कहा कि हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कोरोना काल के चलते इसे बीच मे रोकना पड़ा था। अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। और हम फिर से इसे शुरू करने जा रहे हैं। शूटिंग के समय कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। बल और बलिदान के बाद कर्मपुत्र के लिए विनोद यादव और सुदीक्षा को किया साइन – निर्माता साक्षी...
संजीव मिश्रा, तनुश्री चटर्जी की दिखेगी जोड़ी, कुणाल सिंह और उमेश सिंह का भी अहम रोल । गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुम्बई में निर्मात्री प्रियंका सिंह की भोजपुरी फ़िल्म “अर्जुन का फैसला” का फर्स्ट लुक लांच किया गया। जहां दिग्गज कलाकार कुणाल सिंह, संजीव मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे। इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में बी एन तिवारी अध्यक्ष FWICE भी उपस्थित थे। फ़िल्म के फर्स्ट लुक में संजीव मिश्रा प्रभावी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में वह अर्जुन का रोल कर रहे हैं जो अपने तरीक़े से अपना फैसला सूनाता है। फ़िल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है जिसमे मधुर गीत संगीत भी है । फ़िल्म में तनुश्री चटर्जी का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री देखने लायक होगी। पी डी आर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म अर्जुन का फैसला के लेखक व निर्देशक राजेंद्र कुमार मौर्य और कार्यकारी निर्माता निखिल पाटिल है । छायाकार स्व. हीरा सरोज, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी व राजू राय कला निर्देशक -राम बाबू ठाकुर हैं। गीतकार संगीतकार यश कुमारऔर प्रचारक अखिलेश सिंह हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार संजीव मिश्रा, तन्नूश्री चटर्जी, राज सिंह राजपूत, आँचल पांडेय, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, स्वदेश सिंह, अनिता मिश्रा, सुधीर चंचल, गीता यादव,प्रदीप मिश्रा, हनी कुमार, महातम विश्वकर्मा व अन्य हैं । गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुम्बई में भोजपुरी फ़िल्म अर्जुन का फैसला का फर्स्ट लुक...
खेसारी लाल यादव के बाद एक्टर विनोद यादव के साथ रोमांस करेगी सुदीक्षा झा, ‘बल और बलिदान’ मुहूर्त कर शूटिंग शुरू उदित नारायण और दीपा नारायण को गाना गवाने के बाद एक्टर विनोद को डायरेक्ट करेंगे आनंद डी घटराज अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ का लखनऊ के नीमशरण में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘बल और बलिदान’ के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज ने संभाल रखी है। मुहूर्त के मौके पर अभिनेता विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर निर्देशक आनंद घटराज ने कहा कि हर फिल्म का निर्देशक यही कहता है कि हमारी फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों से अलग है, लेकिन हमारी बल और बलिदान की कहानी बाकई सही मायनों में एक दम हटके है। फिल्म के पहले ही शॉट में विनोद यादव बता दिया है कि वे वन टेक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने पहला ही टेक ओके दिया है। इसे देखकर मैं कह सकता हूँ कि ये अभिनेता लंबी रेस का घोड़ा है। विनोद ने कहा कि मेरे आगामी फिल्म बहुत ही रोमांचक होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म का हीरो मैं नहीं हूं। बल्कि हमारी फिल्म की कहानी है। फिल्म में आनंद घटराज के साथ काम करने में बहुत ही मजा आ रहा है। वे बहुत अच्छे निर्देशक हैं। हालही में बल और बलिदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीप नारायण ने संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में एक गाना रिकॉर्ड किया गया थ। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी रही फिल्म ‘बल और बलिदान’ की को-प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद डी घटराज,म्यूजिक एस कुमार, प्रसार प्रचार आरआरजे मीडिया,डीओपी नरेंद्र पटेल,डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर राजेंद्र नाथ गुप्ता, ईपी विजय प्रसाद, प्रोडक्शन असिस्टेंट अमरजीत दास हैं। बल और बलिदान में नजर आएगी अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा की...
भोजपुरी के फिल्मों के रोमांटिक और एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के साथ रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है। वो जब भी आते हैं तो सिनेमाघरों में धमाल मचा जाते हैं। ऐसे में अब उनकी नई फिल्म आदि शक्ति एंटरटेनमेंट और प्रीमियर टॉकीज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना Bhai’ का भव्य मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में प्रदीप पांडेय के अपोजिट भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन खुशी दुबे उनकी प्रेमिका का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म के टाइटल से आपको प्रतीत हो ही रह है कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रदीप पांडेय, निर्देशक मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को चिंटू का एक नया लुक देखने को मिलने वाला है। जो भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होने वाला है। मुहूर्त के मौके पर प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ ने बताया कि ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है। नेरेशन के दौरान ही मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। मुझे उम्मीद है कि फिल्म भोजपुरी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर नए शिखर छूने वाली टॉप फिल्म होगी ‘मुन्ना Bhai’। क्योंकि इसमें भोजपुरिया दर्शकों को ‘मुन्ना Bhai’ यानी कि मेरा किरदार बहुत ही पसंद आने वाला है। फिल्म को लेकर निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस सिंह ने कहा कि लोगों को ये फिल्म एक अलग दुनिया का अनुभव करने वाली है। जिसमें उन्हें प्रदीप के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। अब तक कि प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की सभी फिल्मों से अलग होने वाली है ‘मुन्ना Bhai’। जिसमें दर्शकों को रोमांस और एक्शन का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा। इसमें साउथ की फिल्मों की तरह चिंटू के एक्शन सीन हैं। जल्द ही हम फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करेंगे। आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस सिंह, सह निर्माता अरुण सिंह, संदीप दुबे हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार पांडेय कर रहे हैं। फिल्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी आरआरजे मीडिया ने ले रखी है। ‘मुन्ना Bhai’ की खूबसूरत कहानी लेखक सतीश जैन ने लिखी है। वही इसका संगीत मनोज कुमार दुबे ने दिया है। फिल्म में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’, खुशी दुबे, मनोज सिंह टाईगर,अमित शुक्ला, संजय महानंदा, अनुराधा सहित कई अन्य कलाकार हैं। https://www.instagram.com/p/CWI1ZbNBnK8/ Pradeep Pandey Chintu’s Action Avatar Will Be Seen In MUNNA...
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की आखिरी फ़िल्म ‘प्यार किया तो निभाना’, देखिये क्या है दोनों के बीच का विवाद सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और स्टनिंग एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच ऐसा क्या हो रहा है कि दोनों के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी हालही में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव से कहा कि उसके लिए प्यार- मोहब्बत खिलवाड़ है ना तो अब मैं उसे दिखाती हूं कि सच्चा प्यार होता है क्या? अब मैं उसे उसकी औकात दिखाउंगी? मैं दिखाउंगी उसके और मेरे बीच का अंतर क्या है? ये सब कहकर काजल ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जो सोशल मीडिया से लेकर सभी जगह पर ट्रेंड करने लगा है। और इस बात से एक बार फिर से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी चर्चा में आ गई। अब दोनों के बीच का विवाद और बढ़ गया है। जिसे लेकर उनके फैंस भी परेशान हैं। आरे भाई जरा रुकिये गलत मत समझिए हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ जो आज यानी कि दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज हो गई है। जिसका ट्रेलर हालही में इंटर10 रंगीला से आउट किया गया था, इसी ट्रेलर में काजल ने खेसारी को ललकारते हुए कहा है कि अब मैं दिखाउंगी तेरी औकात । यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ के निर्माता अभय सिन्हा,रंजीत सिंह और निर्माता-वितरक निशांत जम्मूवाला है। फिल्म में दर्शकों को लंदन खूब भा रहा है। भोजपुरिया दर्शक भोजपुरी फिल्मों में वही पुरानी गांव देहात की लोकेशन देखकर बोर हो चुके हैं। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग देश के बाहर विदेशों में होने लगी है। जिसका फायदा ‘प्यार किया तो निभाना’ को मिल रहा है। पहले भोजपुरी फिल्मों को केवल मिडिल क्लास दर्शक ही देखते थे, लेकिन अब इन फिल्मों को उपर क्लास के दर्शक भी देखना शुरू कर दिए हैं । फिल्म को लंदन में बड़ी ही खूबसूरती के साथ शूट किया है चर्चित निर्देशक रजनीश मिश्रा ने। जिन्होंने फिल्म की कहानी का फिल्मांकन बड़े ही सूंदर ढंग से किया है। फिल्म की डोर रजनीश मिश्रा के हाथ है, तो समझा जा सकता कि कहानी कितनी बेहतरीन होगी। रजनीश मिश्रा ने फिर दिखा दिया है कि आखिर वे इंडस्ट्री के सबसे अलग निर्देशक क्यों है । अभय सिन्हा ने फिल्म को लेकर कहा कि भोजपुरी दर्शकों का टेस्ट में बहुत परिवर्तन आया है। अब...