Veer Arjun (वीर अर्जुन) Official Trailer | Pramod Premi, Rakesh Pandey, Priyanka | Movie Trailer 2019 Movie Veer Arjun ( Bhojpuri Col.) Star Cast :- Pramod Premi Yadav, Rakesh Pandey, Priyanka Rai, Ehsan Khan, Niraj Yadaw, Rajanish Pathak , Sanjeev Mishra, Prakash Singh, Vidhiya Singh, Etc Rights Holder ;- Om Motion Pictures Limited . Producer By :- Rakesh Pandey Director By :- Nand Kishor Mahato Story :- Sajid Shamsher Music Director :- Dhananjay Mishra Company/ Label :- Wave Music Digital Managed by –...
प्रदीप पांडे ‘चिंटू की Dulhania ’बनेंगी बंगाली ब्यूटी मणि भट्टाचार्य ‘हां, दुल्हनियां मैंने पसंद किया है और वह बंगाली ब्यूटी क्वीन मणि भट्टाचार्य ही हैं। हमारे बीच की बाउंडिंग बेहद अच्छी है, इसलिए मैंने अपनी दुल्हनियां खुद पसंद की है।‘ भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू ने मुंबई में मीडिया के सामने ये एक्सेप्ट किया है कि उन्होंने अपनी दुल्हनियां खुद पसंद कर ली है। हालांकि चिंटू इस दिवाली के अवसर पर फिल्म ‘विवाह’ भी कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने ‘चिंटू की Dulhania’ कौन होगी, इससे पर्दा खुद चिंटू ने ही उठाया है। लेकिन आप ज्यादा कंफ्यूज हों उससे पहले आपको हम बता देते हैं कि चिंटू की फिल्म विवाह इस दिवाली सिनेमाघरों में होगी, लेकिन ‘चिंटू की Dulhania’, जो उनकी अपकमिंग फिल्म है, उसका मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्न हो गया। इस दौरान चिंटू से जब पूछा गया कि उन्होंने किसकी पसंद से अपनी दुल्हनियां को चुना है। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि हां, दुल्हनियां मैंने पसंद किया है और इशारा पास बैंठी मणि भट्टाचार्य की ओर कर दी, जो फिल्म ‘चिंटू की Dulhania’ में उनके अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मणि भट्टाचार्य इससे पहले जीना तेरी गली में 2 में चिंटू पांडे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं और वे एक बार फिर से फिल्म ‘चिंटू की Dulhania’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर महीने में शुरू होगी और अगले साल सिनेमाघरो में प्रदर्शित होगी। ऐसा कहना है फिल्म के निर्माता अशोक गुप्ता का, जिन्हें फिल्म से बेहद उम्मीदें हैं। गौरतलब है कि फिल्म का भव्य मुहूर्त आज ए बी स्टूडियो अंधेरी, मुंबई में संपन्न हुआ। यह फिल्म दीपक तिवारी के निर्देशन में ए. एस. गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। वहीं, फिल्म ‘चिंटू की Dulhania’ के मुहूर्त के मौके पर खुद प्रदीप पांडे चिंटू, फिल्म के, निर्देशक दीपक तिवारी, संगीतकार एस. कुमार,मणि भट्टाचार्य,साहिल राज प्रोडक्शन कंट्रोलर मुन्ना सिंह और पीआरओ संजय भूषण पटियाला समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। सबों ने फिल्म के लिए चिंटू और मणि के साथ निर्माता – निर्देशक को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। ——–Sanjay Bhushan...
शराबबंदी पर बेस्ड भोजपुरी फ़िल्म ‘माटी हमार माई’ का भव्य मुहूर्त सम्पन्न ऋत्विक पूनम फ़िल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘माटी हमार माई’ का भव्य मुहूर्त मुम्बई में सम्पन्न हो गया। यह फ़िल्म बिहार की शराबबंदी की कहानी पर बेस्ड है, जिसके निर्माता ऋत्विक एस पांडेय हैं और निर्देशक रंगलाल एन निषाद हैं। फ़िल्म में सुपर स्टार गौरव झा और खूबसूरत ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। फ़िल्म के निर्देशक रंगलाल एन निषाद की मानें तो फ़िल्म ‘माटी हमार माई’ में नए जेनरेशन के यूथ को फ्रेश एंटरटेनमेंट के साथ इफेक्टिव मैसेज भी मिलेगा। हालांकि उन्होंने फिल्म की स्टोरी को पूरी तरह ओपन नहीं किया, लेकिन ये दावा किया कि यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। मुहूर्त के दौरान सबों ने फ़िल्म की लीड अदाकारा ऋतु सिंह को उनके जन्मदिन पर ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं भी दीं, हालांकि ऋतु मुहूर्त में शामिल नहीं हो सकी थीं। वहीं, मुहूर्त पर फ़िल्म ‘माटी हमार माई’ के निर्माता ऋत्विक एस पांडेय ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगी। फ़िल्म की शूटिंग यूपी के खूबसूरत लोकेशन में होगी, क्योंकि कहानी का प्लाट यूपी का ही एक गांव है, जो बिहार से सटा है। क्योंकि बिहार में शराबबंदी है और यूपी में विधायक शराब की फैक्टरी खुलवाना चाहते हैं। इसलिए हमारी फ़िल्म का लोकेशन बिहार ही होगा। हम अपने भोजपुरी के दर्शकों से अपील करेंगे कि जब फ़िल्म बनकर सिनेमाघरों में आये तो वे जरूर पूरे परिवार के साथ फ़िल्म देखने जाएं। हम फ़िल्म दर्शकों के लिए ही बना रहे हैं, इसलिए इसमें कोई ऐसा एलिमेंट नहीं होगा, जिससे दर्शक फ़िल्म से दूर हों। हां, फ़िल्म पूरी कमर्सिअल होगी। मुहूर्त के दौरान फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आने वाले के के गोस्वामी ने कहा कि अपनी माटी की खुशबू अलग ही होती है। उसी को सहेजती यह फ़िल्म है, जिसमें मेरा किरदार बेहद अहम है और मैं जेब कतरा के किरदार में नजर आऊंगा। फ़िल्म पूरी तरह सामाजिक और पारिवारिक है। गौरतलब है कि फ़िल्म ‘माटी हमार माई’ के एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रिंस सिद्दीकी और हिमांशु मिश्रा हैं। फ़िल्म की कहानी विंध्या शुक्ला ने लिखी है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद और राजेश दुबे हैं। फ़िल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह के अलावा संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, के के गोस्वामी, लोटा तिवारी और निर्भय प्रताप सिंह आदि मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ——–Sanjay Bhushan...
Bhojpuri actor Vinod Yadav starrer ‘Gunda’ released in PVR, Bareilly and got a grand opening! Even the actor wasn’t aware of his huge army of fans from Bareilly, UP. The actor is elated with the kind of opening his film has got as more and more fans flocked the theatres. Yadav was initially nervous about the release and wants to thank all his fans for watching and appreciating the film. The film stars Anjana Singh in the lead role and witnessed long queues outside theatres on day one of its release. Looks like Anjana and Vinod’s pairing has been liked by the audience! The actor is pretty confident about the film’s success and says that it has the potential to destroy several records at the box office. He further added that the film has only been released in Uttar Pradesh as of now. It will soon release in Jharkhand, Gujarat, Mumbai and Bihar as well. Directed by Iqbal Baksh, the film also stars Sikander Khan, Gunjan Pant, Sushil Singh, Ayaz Khan in pivotal roles. ———— Sanjay Bhushan...
बरेली यूपी के पीवीआर में विनोद यादव की फिल्म ‘गुंडा’ के सभी शो हाउसफुल भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ,पवन सिंह ,दिनेश लाल यादव , रानी चटर्जी ,आम्रपाली ,अक्षरा सिंह ,काजल राघवानी की जहा भोजपुरी फिल्मे प्रदर्शित नही होती वही एक नई भोजपुरी फिल्म ”गुंडा” के हीरो वनोद यादव की फिल्म प्रदर्शित हुई पीवीआर में जिस के सभी शो हाउस फुल चल रहे है ! विनोद यादव के चाहने वाले इतने है बरेली में खुद विनोद यादव को भी पता नही था ! इस फिल्म के प्रदर्शित होने से पहले विनोद बहुत नर्वस थे की फिल्म फिल्म का अगर ओपनिंग नही लगी तो मेरा फ़िल्मी कैरियर बहुत खरब हो जायेगा मगर यूपी के सभी सहर गोरखपुर ,वनारस ,मिर्जापुर ,प्रागराज ,जौनपुर और बरेली के पीवीआर में अच्छी ओपनिंग से विनोद बहुत खुस हु ! वो सभी दर्शकों का धन्यवाद करना चाहते है जिन लोगो ने फिल्मो को देखा और फिल्म की सराहना की है ! फिल्म विनोद यादव और अंजना सिंह की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है ! फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक है जिस का संगीत धनञ्जय मिश्रा ने तैयार किया है...