logo
Jun
3

Director Dheeraj Thakur Busy with Bhojpuri Films

भोजपुरी के व्यस्ततम निर्देशक हैं धीरज ठाकुर भोजपुरी फ़िल्म जगत में इन दिनों निर्देशकों की सूची में एक नाम ने सबको अपनी प्रतिभा से चौंकाया है । मात्र एक रिलीज फ़िल्म से ही इन दिनों कई फिल्मो के निर्देशन में व्यस्त उस निर्देशक का नाम है धीरज कुमार ठाकुर । बिहार के सीतामढ़ी के मूल निवासी धीरज ठाकुर ने अपनी निर्देशन की पारी जाने माने निर्देशक रमाकांत प्रसाद के साथ बतौर सहायक शुरू की लेकिन यह उनकी प्रतिभा और मिलनसार व्यक्तित्व का ही असर था कि जल्द ही उन्हें बतौर निर्देशक बेटवा बाहुबली 2 मिल गई । बिहार के एक छोटे से गांव से मुम्बई की चकाचौध में अपना मुकम्मल स्थान बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे धीरज ठाकुर इन दिनों अपनी अगली फिल्म चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त हैं । निर्माता अनिल काबरा और मधुवेंद्र राय की इस फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन को निर्देशित करेंगे जबकि उनकी एक फ़िल्म लव के लिए कुछ भी करेगा प्रदर्शन के लिए तैयार है । इस फ़िल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक द्वारा यू ट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं । निर्माता सतीश दुबे और सुनील सिंह की इस फ़िल्म में  विशाल सिंह, सुर्या शर्मा,स्नेहा मिश्रा, भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही, राज कपूर शाही, उमेश सिंह, माही खान, नीलू शंकर सिंह,अयाज़ खान,गोपाल राय, बंदनी मिश्रा, आर के गोश्वामी, लोटा तिवारी,आदि प्रमुख है । इस फ़िल्म की खासियत है यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही का एक स्पेशल गाना । जिसकी छोटी झलक भी यू ट्यूब पर करोड़ो का व्यू पा चुकी है । यही नही , धीरज ठाकुर के काम से प्रभावित होकर निर्माता अनिल काबरा ने उन्हें भोजपुरी की पहली वेब सीरीज पुलिस वाला मुजरिम के निर्देशन की भी दायित्व सौप दी है । धीरज ठाकुर ने बताया कि वेब सीरीज और चैंपियन के कम्पलीट होने के तुरंत बाद रवि किशन के साथ दूसरी फिल्म  रंजिश करने जा रहे है । —–Uday Bhagat...
Jun
3

Niruha – Amrapali Shooting In Hyderabad For Bhojpuri Film Jai-Veeru

हैदराबाद में  निरहुआ आम्रपाली की जय वीरू निर्माता नासिर जमाल के साथ पांचवी तो निर्देशक सुब्बाराव के साथ सातवी फ़िल्म है जय वीरू भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे एकता कपूर की वेबसिरिज की शूटिंग के बाद हैदराबाद में अपनी अगली भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं । निरहुआ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड कर अपने फैंस को यह जानकारी दी है । जय वीरू नाम की इस फ़िल्म में निरहुआ आम्रपाली दुबे के अलावा प्रकाश जैस जैसे भोजपुरी के कई नामचीन सितारे हैं । आपको बता दें कि निर्देशक सुब्बा राव के साथ इसके पहले भी जुबली स्टार निरहुआ के साथ कई फिल्मे की है जिसमे कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , शिवा , दिलेर , आखिरी रास्ता , निरहुआ मेल और जिगरवाला शामिल है । यही नही निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फ़िल्म हीरो और टाईगर का निर्देशन भी सुब्बा राव ने ही किया था । जय वीरू के निर्माता है नासिर जमाल । नासिर जमाल के साथ निरहुआ की यह पांचवी फ़िल्म है । इसके पहले दोनों ने कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , जिगरवाला , निरहुआ चलल ससुराल 2 और निरहुआ सटल रहे में काम किया था । अब एक बार फिर सुब्बा राव नासिर जमाल की फ़िल्म जय वीरू में  निरहुआ को निर्देशित करेंगे । जुबली स्टार निरहुआ से पूछे जाने पर उन्होंने ज्यादा कुछ तो नही बताया पर इतना जरूर कहा कि जय वीरू का निर्माण एक बड़े कैनवास और भव्य स्तर पर किया जा रहा है । शूटिंग के बाद फ़िल्म की विस्तृत जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी । निरहुआ ने कहा कि 2007 से ही नासिर जमाल और सुब्बाराव से उनकी दोस्ती रही है । पिछले 11 साल से हमलोगों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं । उन्होंने कहा हम सेट पर प्रोफेशनल होते हैं पर निजी जिंदगी में सुख दुख के साथी । उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती दौर से ही उन्हें उनके निर्माताओं का भरपूर स्नेह मिला है और वे लगातार फिल्मे बना रहे हैं । फ़िल्म जगत में जहां रिश्ता मतलब के लिए बनता है वहां इस मामले में वे खुद को भाग्यशाली और अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं ।  जय वीरू के बाद निरहुआ नासिर जमाल की अगली फिल्म निरहुआ चलल अमेरिका में भी नए अंदाज में नजर आएंगे । उन्होंने बताया जहां उनका दिल नही मिलता वहां वे खुद ही दूरी बना लेते हैं । ...
Jun
3

Sonu Pandey Surprised Birthday Bash Celebrated On The Sets

लागल रहा बताशा के सेट पर सोनू पांडे का सरप्राइज बर्थडे हाल ही में पत्रकारिता से भोजपुरिया परदे पर कदम रखने वाले युवा अभिनेता सोनू पांडे का इस साल का जन्मदिन काफी यादगार बन गया जब सेट पर शूटिंग समाप्ति के बाद लोगो ने उन्हें मुबारकबाद दी और केक लाकर उन्हें काटने को कहा । आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर से ताल्लुक रखने वाले सोनू पांडे ने हाल ही में पत्रकारिता छोड़ कर फ़िल्म जगत में कदम रखा है और इन दिनों वे कई फिल्मो का हिस्सा है । मुम्बई में चल रही लागल रहा बताशा में भी वे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं । शुक्रवार को सोनू भी अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मुम्बई में इस फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थे । पैकअप के बाद निर्माता संजीव कुशवाहा और निर्देशक आलोक सिंह ने पूरी यूनिट को एक जगह इकट्ठा किया । इस बीच बताशा चाचा मनोज टाईगर,  अभिनेता संजय पांडे , संतोष श्रीवास्तव , समर्थ चतुर्वेदी , धामा वर्मा , महेश आचार्य , दिलीप पांडे आदि ने टेबल पर केक सजा दिया।  सबने सोनू पांडे को बधाई दी । सेट पर मिले इस प्यार से अभिभूत सोनू ने बताया कि इस साल का जन्मदिन उनके लिए यादगार बन गया । उन्होंने बताया कि उन्हें अपने परिवार की मौजूदगी का एहसास हुआ । —–Uday Bhagat...
Jun
3

When Shreyas Met Vidya Balan

Actor Shreyas Porus Pardiwalla, who has been seen in prominent roles in films like ‘Yaariyan’, ‘Sanam Re’ and ‘Sweetiee Weds NRI’, is one of the biggest Vidya Balan fans out there. She, apparently, is the most influential celebrities to have impacted Shreyas’ decision of taking ‘acting’ as a career. Recalling the auspicious occasion when Shreyas met the award winning Sullu aka Vidya Balan, he said, “The first thing I had to do when I met Vidya Balan was touch her feet, and that’s what I ended up doing. I respect and look up to her so much that I just had to seek her blessings. I was indeed teary eyed seeing my idol right in front of me. Her majestic aura was powerful and just blew me away. What a lady, what an actress, what a soul. After I gave her the Sai Baba photo frame as a gift (whom she immensely believes in), she flung her hands opened and embraced me – I was immediately humbled and filled with gratitude. Vidya Balan for me is a legend and I just love her. May God always bless her”.   Shreyas hopes to share the screen space with his idol and had even expressed the same to her on their meeting to which she replied, “We shall definitely work...
Jun
3

Parth Singh Chauhan – My Ambition Is To Become Multi Talented Actor Like Salman Khan

सलमान खान जैसा मल्टी टैलेंटेड एक्टर बनना चाहता हूँ : पार्थ सिंह चौहान। “क्रीना” की शूटिंग के दौरान शहबाज खान से मैंने बहुत कुछ सीखा —  पार्थ सिंह चौहान बॉलीवुड इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। प्रयोग करनेवाले लोग सफलता के नये मापदंड स्थापित कर दर्शकों की रूचि बदलने में कामयाब  हो रहे हैं। निर्माता हरविंद सिंंह चौहान ने कुछ ऐसा ही प्रयोग किया है अपनी पहली फिल्म “क्रीना” के साथ, जो 8 जून को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में हालाँकि इडस्ट्री के कई वरिष्ठ कलाकार हैं मगर नायक एक नया लड़का है। जी हां यह लड़का फिल्म का हीरो होकर भी लड़का ही है। जी हां, “क्रीना” का नायक पार्थ सिंह चौहान अभी हाई स्कूल में ही पढ़ रहा है। हरविंद सिंह चौहान स्वयं हीरो नहीं बन सके थे। लेकिन अपने बेटेे पार्थ को  “क्रीना” का नायक बना कर उन्होंने अपनी इच्छा पूरी की। किशोर पार्थ से इस फिल्म को लेकर हुई बातचीत के अंश पेश किए जा रहे हैं: ◆  जब आपने पहली बार कैमरे का सामना किया तो कैसा अनुभव रहा ? ★  पहले शॉट में ही मुझे रोने को कहा गया। पहले तो हँसी आयी, फिर रोना आने लगा कि जबर्दस्ती रोऊं कैसे ? नहीं हो रहा था सही शॉट। चेहरे पर वो भाव ही नहीं आ रहा था जो चाहिए था। पहले शॉट में मेरे साथ शहबाज खान सर का भी काम था। जब मैं नर्वस होने लगा तब उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया। कुछ तरीक़े बताये, टिप्स दिए। मैं उनका कृतज्ञ हूूँ। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। ◆ पहली फिल्म के लिए कोई ट्रेनिंग ली थी, वर्कशॉप, रिहर्सल किया था ? ★  जी नहीं। किसी ट्रेनिंग का समय ही नहीं मिला। शूटिंग के सिर्फ तीन महीने पहले मुझे बताया गया कि मैं फिल्म कर रहा हूँ। स्कूल छोड़कर कहीं ट्रेनिंग के लिए जाना मुश्किल था। इसलिए सीधे सेट पर गया। ◆  अभी किस कक्षा में पढ़ते हो, पार्थ ? ★  गोल्ड क्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल, वाशी, मुम्बई में आठवीं कक्षा में पढ़ता हूँ। ◆  ऐसा नहीं लगता कि बहुत कम उम्र में फिल्म लाईन में चले आए ? ★  देखिये फिल्म में क्रीना की जो उम्र है वह मेरी उम्र से मैच करती है। हाँ, मैच्योर हीरो के लिए मैं अभी बच्चा ही हूँ। लेकिन,कुछ साल में मैं भी मैच्योर हो जाऊंगा। हाई स्कूल और फिर कॉलेज भी पहुंच जाऊंगा। ◆  हीरो की हीरोइन भी होती है। फ़िल्म में तुम्हारी नायिका कौन है ? ★  तुनिषा शर्मा इसमे मेरी हीरोइन...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes