logo

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने सिंगर प्रतिभा राज को एक्सक्लूसिव साइन किया

logo
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने सिंगर प्रतिभा राज को एक्सक्लूसिव साइन किया

मुंबई: भोजपुरी संगीत जगत में उभरती हुई गायिका प्रतिभा राज को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक्सक्लूसिव तौर पर साइन किया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मऊ, पोस्ट रतनपुरा, गाढ़ा की रहने वाली हैं। प्रतिभा राज की संगीत यात्रा की शुरुआत स्थानीय स्तर पर हुई। शुरुआती दौर में उन्होंने अपने गुरु रामज्ञा जी के स्टूडियो में संगीत की बारीकियाँ सीखीं और वहीं से उनकी गायकी को दिशा मिली। बाद में उनकी प्रतिभा पर पिंकू बाबा की नज़र पड़ी और उन्हें पटना लाया गया, जहाँ उनके करियर को नई उड़ान मिली।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा ‘प्रतिभा राज एक नैचुरल टैलेंट हैं। उनकी आवाज़ में सादगी और मजबूती दोनों हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वह भोजपुरी संगीत को एक नई पहचान देंगी। इसी विश्वास के साथ हमने उन्हें वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के साथ एक्सक्लूसिव रूप से जोड़ा है।’

वहीं, सिंगर प्रतिभा राज ने इस मौके पर कहा ‘मेरी सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान मेरे माता-पिता का है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरे गुरु रामज्ञा जी और पिंकू बाबा का मार्गदर्शन भी मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के साथ जुड़ना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।’

कंपनी से जुड़ने के बाद अब प्रतिभा राज जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले कई नए प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरती नज़र आएंगी।

https://www.instagram.com/p/DUZy_BtDGUn/

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने सिंगर प्रतिभा राज को एक्सक्लूसिव साइन किया

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes