logo
Sep
15

Gaurav Sharma World Champion Power Lifter Visits Lal Baug Ka Raja For Darshan

लालबाग के राजा के दरबार मे विश्व चैंपियन गौरव शर्मा । पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा ने गणेश उत्सव के अवसर पर लालबाग के राजा के दरबार मे जाकर पूजा अर्चना की । गौरव शर्मा इन दिनों मुम्बई प्रवास पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की थी जिनमे अमिताभ बच्चन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल हैं । गौरव शर्मा ने  अगले महीने अमेरिका के लास बेगास में होने जा रहे मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा लेने जाने से पूर्व गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया । आपको बता दें कि गौरव शर्मा दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मंदिर के महंत भी हैं । 2016 में न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने चार गोल्ड मैडल हासिल किया था यही नही इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने दो गोल्ड मैडल हासिल किया था । —Akhlesh Singh...
Sep
15

Pakhi Hegde Auspiciously Welcomes Ganeshji On Ganesh Chaturthi

पाखी हेगड़े ने धूम धाम से किया बाप्पा का आगमन। भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा पाखी हेगड़े ने पहली बार अपने मुम्बई स्तिथ घर पर बाप्पा को विराजमान किया.डेढ़ दिन तक पाखी के घर पधारे गजानन की सेवा में पाखी ने कोई कमी नही रखी.बाप्पा के लिए पकवानों की भी काफी अच्छी व्यवस्था की गई.पाखी बाप्पा के आगमन से काफी खुश तो थी ही लेकिन उनके विसर्जन के दौरान भावुक हुई. घर पर एक खास मेहमान बनकर आये बाप्पा से पाखी ने सभी के लिए खुशी और समृद्धि मांगी.बात करे फ़िल्म में कमबैक की तो पाखी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शको का मनोरंजन करने आएंगी.      बाप्पा के विसर्जन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पाखी ने बताया ” मुम्बई में कई सालों से रहने के बावजूद बाप्पा को हम घर नही ला पाए ,लेकिन इस साल बाप्पा स्वय आना चाहते थे इसलिए तो जो सपना इतने सालों में पूरा नही हो पाया वो इस साल हुआ.ऐसा लगता है मानो घर पर कोई छोटा बच्चा है जिससे हम सभी को लगाव हो गया है और अब वह बच्चा बड़ा होकर कही जा रहा है और अगले साल फिर से घर आएगा.” फ़िल्म इंडस्ट्री में वापसी को लेकर पाखी हेगड़े ने बताया ” मैं अपने अलग बिज़नेस को लेकर फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थी लेकिन अब मेरे दर्शको के मनोरंजन के लिए मैं जल्द वापसी कर रही है,कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलते ही जल्द में फिल्में कर सकती है”. —Akhlesh Singh...
Sep
15

Indranee Talukder paired with Rajpal Yadav in Film Aparichit Shakti

Exclusive News by Fame Media Indranee Talukder beauty from Assam, Guwahati, who has done film’s in Regional languages like Tamil, Telugue,Assamese and Magahi, is also active in Bollywood. After appearing in film ‘Lateef’, with Nawazudin Siddiqui, is now coming in “Aparichit Shakti” opposite Rajpal Yadav, which is releasing soon. Indranee has acted in film’s like ‘Lateef’, ‘Majanugiri’ & ‘Deven Misir’, which was appreciated by cinegoers, beside this she is also coming in ‘Horror Love Story’s and ‘Freinds Forever’, recently she has acted in film ‘Khandala Night’  and “An  Acid Attack case” beside this Indranee has done many regional films. Indranee is very excited about “Aparichit Shakti”, where Rajpal Yadav is in double role, one character is a simple young boy,  other one is a character who gets some unknown power, where Indranee plays a important role in his life. Film is a Psycho Drama and will spellbound the cinema lovers.   इंद्राणी तालुकदार, राजपाल यादव के साथ फ़िल्म “अपरिचित शक्ति” में। आसाम, गुवाहाटी की सुन्दरी इंद्राणी तालुकदार, तमिल, तेलगु एवं मगही भाषा की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी सक्रिय है, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ ‘लतीफ’ फ़िल्म करने के बाद अब राजपाल यादव के साथ फ़िल्म “अपरिचित शक्ति” में नज़र आएंगी, जो जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। इंद्राणी द्वारा अभिनीत फिल्में ‘लतीफ’, ‘मजनुगिरी’, ‘देवेन मिसिर’, प्रदर्शित हो चुकी है, और दर्शकों का भरपूर प्रतिसाद मिला है, इनके अलावा वे ‘हॉरर लव स्टोरी’, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर’ में भी नज़र आएंगी, अभी तत्काल में एसिड अटैक पर आधारित फिल्म ‘खंडाला नाईट’ की शूटिंग कर चुकी हैं, अन्य कई प्रादेशिक भाषा की फिल्में इंद्राणी कर चुकी हैं। इंद्राणी का कहना है, की इस फ़िल्म “अपरिचित शक्ति” में उनका किरदार बेहद चुनौती पूर्ण है, फ़िल्म में राजपाल यादव दोहरी भूमिका में हैं, एक सीधे साधे युवक की भूमिका में उनके समक्ष गुंजन पंत हैं, दूसरी भूमिका में वो एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में है जिसे एक अपिरिचित शक्ति प्राप्त होती है, और उनके साथ इंद्राणी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही है। यह फ़िल्म एक सायको ड्रामा है, जो बेहद दिलचस्प बनी है।   ————Fame Media(Wasim...
Sep
14

Qahar Action Bhojpuri Film Releasing On 21 Sept. Bihar & Jharkhand

कहर का प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में सिनेस्टार गौरव झा अभिनीत भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म का वितरण बिहार, झारखंड में खुशी फिल्म्स के सुबोध कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है।  इसके पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें नायक का रौद्र रूप दिख रहा है। साथ ही सभी कलाकारों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, जो काफी सस्पेंस पैदा कर रहा है। कहर का ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है, जिसपे जबरदस्त डायलाग के साथ फाडू एक्शन भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं। —Ramchandra Yadav...
Sep
14

PAWAN SINGH – Maine Unko Sajan Chun Liya – First Look Out

पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया का फर्स्ट लुक आउट गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। यह पोस्टर बहुत आकर्षक बनाया गया है, जिसमें पवन सिंह स्टाइलिश बाइक पर सवार पवन सिंह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अदाकारा काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नज़र आ रही हैं। बैक ग्राउंड में समुद्र का किनारा और किनारे पर ऊँची अट्टालिकाएँ बहुत ही रमणीय लग रही हैं। उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन किये हैं । उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। मुख्य भूमिका में  पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान कलाकार अंजना सिंह  हैं। —Ramchandra Yadav...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes