admin
इंटरव्यू/ अमरीश सिंह अपनी भाषा और अपनी मिटटी सर्वोपरि है: अमरीश सिंह २०१८ मेरे लिए लक्की साल साबित हुआ है:अमरीश सिंह राउडी रानी, हमसे बढ़कर कौन, कंगना के इंतकाम, टकराव और विजयपथ जैसी हिट फिल्में कर चुके अभिनेता अमरीश सिंह इन दिनों भोजपुरी के व्यस्त कलाकारों में से एक है. उनकी जल्द ही ४-५ फिल्मे रिलीज़ होने वाली हैं. कई फिल्मो की शूटिंग उन्होंने हाल ही में कम्प्लीट की है वहीँ वह कुछ और फिल्मो की शूटिंग करने जा रहे हैं. अमरीश सिंह की आने वाली फिल्मो में हर हर महादेव, राधे रंगीला, तुमरे प्यार की कसम, युद्धशंख, अग्नि कुंड, जय जय और महाबली जैसी फिल्मे शामिल हैं. वह जल्द ही फिल्म दिल लागल लंदन वाली से करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ स्वीटी छाबड़ा हैं. अमरीश सिंह से उनके आने वाले प्रोजेक्टस को लेकर एक लम्बी बातचीत के अंश यहाँ प्रस्तुत किये जा रहे हैं… -अमरीश सिंह जी, आप का शेडियुल इन दिनों काफी बिजी चल रहा है? *जी हाँ, सब दर्शको की मोहब्बत है. अपनी भाषा और अपनी मिटटी के लिए लगा हुआ हूँ. चाहता हूँ कि दर्शको का प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे. मेरी जल्द ही ४-५ फिल्मे रिलीज़ होने वाली हैं. कई फिल्मो की शूटिंग हाल ही में पूरी की है वहीँ कुछ और फिल्मो की शूटिंग करने जा रहा हूँ.२०१८ मेरे लिए एक बेहद लक्की साल साबित हुआ है जहाँ मैंने इतनी सारी फिल्मे की हैं. -आप अपनी कुछ अपकमिंग फिल्मो के सन्दर्भ में हमारे पाठको को बताये? * जी बिलकुल, मेरी एक आने वाली फिल्म का नाम है ‘राधे रंगीला; जिस में मेरे अलावा राकेश मिश्रा और संगीता तिवारी के साथ इनु श्री भी हैं. मेरी एक और फिल्म उल्लेखनीय है ‘युद्ध शंख’ जिस में मैं सोलो हीरो हूँ जबकि फिल्म ‘अग्निकुंड’ में सुशिल सिंह, अनारा गुप्ता के साथ हूँ. -अपने कैरियर ग्राफ को आप किस दृष्टि से देखते हैं? *मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे अपने कैरियर में बेहतरीन फिल्मे करने का मौका मिल रहा है. हाल ही में मैंने रवि किशन के साथ एक फिल्म की शूटिंग रांची में की है, जिसको सब्सिडी मिली है. फिल्म का नाम ‘हर हर महादेव’ है. इस फिल्म में गुंजन पन्त, संगीता तिवारी और पायस पंडित इत्यादि भी हैं. यह अपने आप में एक बड़े स्तर का सिनेमा है. -इसके अलावा भी आपने कुछ और फिल्मो की शूटिंग की है क्या? * जी हाँ, यह सब मुझे मेरे फैन्स की दुआओं का नतीजा लगता है कि हाल ही...