logo
Jun
4

Sanjay Amaan’s Poetry Book Lamp Post Released

Illustrious guests from Literary field, social workers and film industry graced the occasion Mumbai: The release function of R.K. Publications, the publishers of writer, poet, senior journalist, lyricist Sanjay ‘Amaan’s’ second poetry book “Lamp Post” was held recently at Eden Hall, RahejaClassique Club, Link Road, Andheri (West) with grand fanfare in presence of many renowned personalities from literary field, film industry, social workers and other celebrities. The book release was helmed by respected guests like Nandlal Pathak (Executive of Maharashtra State Sahitya Academy), Chief Guest Dr. AneelMurarka (Industrialist, socialist and philanthropist), Special Guest Dr. Vinod Tibrewala (Chairperson of Shri JagdishprasadJhabarmalTibrewala University and Trustee & President of Shri RajasthaniSevaSangh’s institution), Chirag Gupta (Socialist and Vice President of BJP’s Uttar BharatiyaMorcha), AbhilashAwathi (well-known author & journalist), Prof. KarunashankarUpadhyay (HOD Hindi Department, Mumbai University), Kamini Khanna (sister of actor Govinda and mother of actress Ragini Khan, singer, writer and founder of ‘Beauty with Astrology’ fame), Ajay Dixit (film actor), Sunil Pal (stand-up comedian, actor and filmmaker), Khanna Muzaffarpuri (well-known poet), NawabArzoo (poet and famous film and television lyricist, screenplay and dialogue writer), HastimalHasti (famous ghazal singer), ChandrashekharPusalkar (grandson of DadasahebPhalke), RJ Prem Kumar (actor and anchor) and others. Poet Devmani Pandey who anchored the event also rendered wonderful poems and shaayaris with ObaidAzamAzmi (well-known Urdu poet), Naveen Chaturvedi, lyricist Madan Pal and AsadAjmeri, NawabArzoo, HastimalHasti, Kamini Khanna, AbhilashAwasthi and others delivering beautiful poetic verses for the gathering and taking center stage. Veteran senior journalist Rajesh Vikran, the programme’s convener read out few interesting poems from Sanjay Amaan’s book “Lamp Post”. RJ Prem Kumar shared some wonderful moments of Sanjay ‘Amaan’ journey from journalism to writing poems and highlighted the book too. The event also saw the single music album release written by Sanjay ‘Amaan’ himself and dedicated to DadasahebPhalke – ‘Father of Indian Cinema’. It was an emotional and memorable moment for ChandrashekharPusalkar, the grandson of DadashebPhalke. The launch of the event began with the lighting of the traditional lamp by the renowned and honourable guests and chanting of vedic mantras by 5 pandits making it a grand...
Jun
3

Garv Se Bolo Vande Matram Will Arise Spirit Of Patriotism

देशभक्ति का अलख जगायेगी बोलो गर्व से बंदे मातरम भोजपुरी फ़िल्म जगत में भी इन दिनों सार्थक और संदेशप्रद फिल्मो के निर्माण का चलन शुरू हो गया है । इसी कड़ी में गायक से नायक बने युवा दिलों की धड़कन प्रमोद प्रेमी की एक फ़िल्म बोलो गर्व से वंदे मातरम का भी नाम जुड़ गया है । एस आर के म्यूजिक प्रजेंट्स , स्वीट लीची एंटरटेनमेंट की इस फ़िल्म के निर्माता है आर चंदन चौधरी व रोशन सिंह जबकि निर्देशन की कमान संभाली है खुद आर चंदन चौधरी ने । बोलो गर्व से वंदे मातरम के को प्रोड्यूसर हैं अमोल सिंह , राकेश कुमार व अजय गुप्ता । भोजपुरी फिल्मो में गीत संगीत का अहम स्थान होता है । चूंकि फ़िल्म के निर्माण से एक प्रतिष्टित म्यूजिक कंपनी एस आर के म्यूजिक कंपनी का नाम जुड़ा है इसीलिए गीत संगीत पर खास ध्यान दिया गया है । जाने माने संगीतकार छोटे बाबा और एम एम ब्रदर्स ने फ़िल्म का संगीत तैयार किया है जबकि गीतकार हैं सुमीत सिंह चंद्रवंशी और श्याम सागर। फ़िल्म की कथा पटकथा और संवाद का लेखन किया है निर्देशक आर चंदन चौधरी ने । बोलो गर्व से वंदे मातरम के खूबसूरत दृश्यों को पर्दे पर उतारा है एम आले व अजय चौहान ने जबकि गानो को कोरियोग्राफ किया है विवेक थापा ने। फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत जबकि मीडिया पार्टनर हैं सूरत दर्पण ( यजुवेंद्र दुबे ) ।  निर्माता आर चंदन चौधरी और रोशन सिंह ने बताया कि प्रमोद प्रेमी के साथ इस फ़िल्म में कनक पांडे , उमेश सिंह , मुन्ना तूफानी ,  सुनील दत्त पांडे , हरेराम , कीर्ति पाठक आदि मुख्य भूमिका में हैं । बोलो गर्व से वंदे मातरम की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है और जल्द ही रिलीज की तारीख घोषित कर दी जाएगी । उन्होंने बताया कि एक अच्छी कहानी को भव्य रूप देकर इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है। —–Uday Bhagat...
Jun
3

Producer Harvind Singh Chauhan – Krina Is Afilm Where Krina Arrives To Destroy The Criminals

ज़ालिमों का नाश करने के लिए आता है क्रीना : निर्माता हरविंद सिंह चौहान। “क्रीना” अनाचार के ऊपर सदाचार की विजय की कहानी है —-  निर्माता हरविंद सिंह चौहान फ़िल्म के नाम से लेकर फ़िल्म की कहानी और सब्जेक्ट तक कुछ नया और अलग करने की कोशिश आज हर निर्माता निर्देशक की होती है। पार्थ फिल्म्स् इंटरनेशनल के बैनर तले बनी निर्माता हरविंद सिंह चौहान की हिन्दी मूवी “क्रीना” भी एक नये विषय को लेकर युवाओं को प्रेरित करती एक सामाजिक फिल्म है। अलीगढ़ के ठाकुर हरविंद सिंह  “क्रीना” से बहुत बहुत उम्मीद रखते हैं। बिजनेस मैन चौहान की बतौर निर्माता भले ही यह पहली फिल्म है, लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माण की सारी बारीकियों को नजदीक से देखा सुुुना और समझा है ताकि फ़िल्म बनाने में तकनीकी स्तर पर कोई कमी न रह जाये । “क्रीना” को लेकर निर्माता एच. एस. चौहान से हुई बातचीत के अंश प्रस्तुत किये जा रहे हैं : ◆ फिल्म “क्रीना”को आप कैसे डिस्क्राइब करेंगे? ★ देखिये यह आदिवासियों के जीवन पर आधारित एक सामाजिक चेतना जगाने वाली फिल्म है। दरअसल यह आदिवासी कबीलों की कहानी है। कबीले का सरदार ज़ालिम है। वह दरिंदगी की हद तक जाकर अपने क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर कर देता है। जल संकट पैदा कर देता है। आवाज उठानेवालों को कारागार में बंद कर देता है, मार देता है। ◆ फिर फ़िल्म में हीरो की एंट्री कैसे होती हैं ? ★ हीरो बचपन में घर से गायब होने के बाद जवान होकर क्रीना बन कर लौटता है। देखता है कि कबीले के सारे लोग त्रस्त हैं। उनका सरदार जबरन अनाप शनाप कर वसूलता है। मनमानी करता है और विरोध करने वाले लोगों को या तो कारागार में बंद कर देता है या फिर रास्ते से हटाकर अपनी दहशत का डंका बजाकर हाहाकार मचा देता है।  क्रीना का गरम खून उबाल लेने लगता है। वह अपनी प्रेमिका रूहानी के माता पिता को कारागार से कैसे निकालता है और अत्याचारी का अंत कैसे करता है… यही है  “क्रीना” की कहानी। ◆ आदिवासियों के जीवन की त्रासदी के चित्रण में गीत संगीत और मनोरंजन का कितना स्कोप है ? ★ “क्रीना” में भरपूर मनोरंजन है। दिलीप सेन का मधुर संगीत है। एक्शन भी कमाल का है। शिव कुमार गौड़ा का छायांकन बेहद खूबसूरत है। फिल्म सबको पसंद आयेगी। ◆ “क्रीना” की कहानी क्या आपने अपने बेटे को ध्यान में रखकर चुनी थी ? ★  देखिये बचपन से ही मेरा सपना था कि मैं भी बिग स्क्रीन पर नज़र आऊं। लेकिन,...
Jun
3

Director Dheeraj Thakur Busy with Bhojpuri Films

भोजपुरी के व्यस्ततम निर्देशक हैं धीरज ठाकुर भोजपुरी फ़िल्म जगत में इन दिनों निर्देशकों की सूची में एक नाम ने सबको अपनी प्रतिभा से चौंकाया है । मात्र एक रिलीज फ़िल्म से ही इन दिनों कई फिल्मो के निर्देशन में व्यस्त उस निर्देशक का नाम है धीरज कुमार ठाकुर । बिहार के सीतामढ़ी के मूल निवासी धीरज ठाकुर ने अपनी निर्देशन की पारी जाने माने निर्देशक रमाकांत प्रसाद के साथ बतौर सहायक शुरू की लेकिन यह उनकी प्रतिभा और मिलनसार व्यक्तित्व का ही असर था कि जल्द ही उन्हें बतौर निर्देशक बेटवा बाहुबली 2 मिल गई । बिहार के एक छोटे से गांव से मुम्बई की चकाचौध में अपना मुकम्मल स्थान बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे धीरज ठाकुर इन दिनों अपनी अगली फिल्म चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त हैं । निर्माता अनिल काबरा और मधुवेंद्र राय की इस फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन को निर्देशित करेंगे जबकि उनकी एक फ़िल्म लव के लिए कुछ भी करेगा प्रदर्शन के लिए तैयार है । इस फ़िल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक द्वारा यू ट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं । निर्माता सतीश दुबे और सुनील सिंह की इस फ़िल्म में  विशाल सिंह, सुर्या शर्मा,स्नेहा मिश्रा, भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही, राज कपूर शाही, उमेश सिंह, माही खान, नीलू शंकर सिंह,अयाज़ खान,गोपाल राय, बंदनी मिश्रा, आर के गोश्वामी, लोटा तिवारी,आदि प्रमुख है । इस फ़िल्म की खासियत है यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही का एक स्पेशल गाना । जिसकी छोटी झलक भी यू ट्यूब पर करोड़ो का व्यू पा चुकी है । यही नही , धीरज ठाकुर के काम से प्रभावित होकर निर्माता अनिल काबरा ने उन्हें भोजपुरी की पहली वेब सीरीज पुलिस वाला मुजरिम के निर्देशन की भी दायित्व सौप दी है । धीरज ठाकुर ने बताया कि वेब सीरीज और चैंपियन के कम्पलीट होने के तुरंत बाद रवि किशन के साथ दूसरी फिल्म  रंजिश करने जा रहे है । —–Uday Bhagat...
Jun
3

Niruha – Amrapali Shooting In Hyderabad For Bhojpuri Film Jai-Veeru

हैदराबाद में  निरहुआ आम्रपाली की जय वीरू निर्माता नासिर जमाल के साथ पांचवी तो निर्देशक सुब्बाराव के साथ सातवी फ़िल्म है जय वीरू भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे एकता कपूर की वेबसिरिज की शूटिंग के बाद हैदराबाद में अपनी अगली भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं । निरहुआ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड कर अपने फैंस को यह जानकारी दी है । जय वीरू नाम की इस फ़िल्म में निरहुआ आम्रपाली दुबे के अलावा प्रकाश जैस जैसे भोजपुरी के कई नामचीन सितारे हैं । आपको बता दें कि निर्देशक सुब्बा राव के साथ इसके पहले भी जुबली स्टार निरहुआ के साथ कई फिल्मे की है जिसमे कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , शिवा , दिलेर , आखिरी रास्ता , निरहुआ मेल और जिगरवाला शामिल है । यही नही निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फ़िल्म हीरो और टाईगर का निर्देशन भी सुब्बा राव ने ही किया था । जय वीरू के निर्माता है नासिर जमाल । नासिर जमाल के साथ निरहुआ की यह पांचवी फ़िल्म है । इसके पहले दोनों ने कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , जिगरवाला , निरहुआ चलल ससुराल 2 और निरहुआ सटल रहे में काम किया था । अब एक बार फिर सुब्बा राव नासिर जमाल की फ़िल्म जय वीरू में  निरहुआ को निर्देशित करेंगे । जुबली स्टार निरहुआ से पूछे जाने पर उन्होंने ज्यादा कुछ तो नही बताया पर इतना जरूर कहा कि जय वीरू का निर्माण एक बड़े कैनवास और भव्य स्तर पर किया जा रहा है । शूटिंग के बाद फ़िल्म की विस्तृत जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी । निरहुआ ने कहा कि 2007 से ही नासिर जमाल और सुब्बाराव से उनकी दोस्ती रही है । पिछले 11 साल से हमलोगों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं । उन्होंने कहा हम सेट पर प्रोफेशनल होते हैं पर निजी जिंदगी में सुख दुख के साथी । उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती दौर से ही उन्हें उनके निर्माताओं का भरपूर स्नेह मिला है और वे लगातार फिल्मे बना रहे हैं । फ़िल्म जगत में जहां रिश्ता मतलब के लिए बनता है वहां इस मामले में वे खुद को भाग्यशाली और अपनी बड़ी उपलब्धि मानते हैं ।  जय वीरू के बाद निरहुआ नासिर जमाल की अगली फिल्म निरहुआ चलल अमेरिका में भी नए अंदाज में नजर आएंगे । उन्होंने बताया जहां उनका दिल नही मिलता वहां वे खुद ही दूरी बना लेते हैं । ...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes