logo
Apr
11

अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति

अभिनव त्रिपाठी (एलेक्स) कॉर्पोरेट उत्कृष्टता और सिनेमाई कहानी कहने की कला को जोड़ने वाली एक दूरदर्शी शक्ति आज के गतिशील परिदृश्य में, जहाँ रचनात्मकता और रणनीति का संगम होता जा रहा है, ऐसे दुर्लभ व्यक्ति उभरते हैं जो दोनों क्षेत्रों में समान कुशलता से निपुणता से आगे बढ़ते हैं। अभिनव त्रिपाठी, जिन्हें प्यार से एलेक्स के नाम से जाना जाता है, एक फिल्म निर्माता, रचनात्मक रणनीतिकार और दूरदर्शी नेता के रूप में इस दुर्लभ तालमेल का उदाहरण हैं। इंजीनियरिंग और व्यवसाय प्रबंधन में मजबूत अकादमिक पृष्ठभूमि और कहानी कहने के प्रति जन्मजात जुनून के साथ, वे भारतीय मनोरंजन उद्यमशीलता के विकसित होते आदर्श का प्रतीक हैं—विश्लेषणात्मक कठोरता को कलात्मक आत्मा के साथ मिलाकर। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले अभिनव का सफर महत्वाकांक्षा, परिवर्तन और उत्कृष्टता की निरंतर खोज को दर्शाता है। इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मुंबई की प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में एक दशक से अधिक का सफल कॉर्पोरेट करियर शुरू किया। इन भूमिकाओं में, उन्होंने नेतृत्व, परियोजना प्रबंधन, बजट और संगठनात्मक दक्षता में अपनी विशेषज्ञता को निखारा। इन प्रारंभिक अनुभवों ने उनमें एक अनुशासित दृष्टिकोण विकसित किया, जो बाद में फिल्म निर्माण की अनिश्चित दुनिया में अमूल्य साबित हुआ। अभिनव त्रिपाठी की विशिष्टता सिनेमा की रचनात्मक अराजकता में कॉर्पोरेट सटीकता लाने की उनकी अनूठी क्षमता है। वे निर्माण कार्य को उसी रणनीतिक मानसिकता के साथ करते हैं जो सफल व्यावसायिक कार्यों को संचालित करती है—बारीक योजना, संसाधनों का अधिकतम उपयोग और परिणाम-केंद्रित क्रियान्वयन—साथ ही साथ महान कहानी कहने की भावनात्मक गहराई और कल्पनात्मक स्वतंत्रता को भी बनाए रखते हैं। इस मिश्रित कार्यप्रणाली ने उन्हें ऐसी परियोजनाओं का निर्माण करने में सक्षम बनाया है जो व्यावसायिक रूप से सफल और कलात्मक रूप से प्रभावशाली दोनों हैं, जिससे उन्होंने उद्योग में अपनी एक अनूठी पहचान बनाई है। अभिनव के काम के मूल में सिनेमा के लिए एक उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण है। वे कहानी कहने को केवल मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि परिवर्तन को प्रेरित करने, सार्थक संवादों को जन्म देने और दर्शकों के साथ गहरे भावनात्मक संबंध बनाने के एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में देखते हैं। उनका दर्शन इस विचार का समर्थन करता है कि प्रत्येक कथा को तर्क के अनुशासन और कल्पना की असीम स्वतंत्रता के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाए रखना चाहिए। यह विश्वास उनके रचनात्मक निर्णयों का मार्गदर्शन करता है, सीमाओं को आगे बढ़ाता है और साथ ही मजबूत, सुसंगत संरचनाओं को सुनिश्चित करता है जो क्रेडिट रोल होने के बाद भी लंबे समय तक प्रासंगिक बनी रहती हैं। अभिनव की बहुमुखी प्रतिभा उनकी योग्यता को दर्शाती है। फिल्म और डिजिटल कंटेंट निर्माण से लेकर रचनात्मक...
Apr
9

एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और सोशल मीडिया सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की लोकप्रियता का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती की मधुर आवाज में गाया और माही श्रीवास्तव की अदाओं से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया है और देखते ही देखते 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक व्यूज बटोर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव का पूरी तरह से देसी अवतार देखने को मिल रहा है। मरून और ब्लू कलर की साड़ी में माही ने अपनी कातिल अदाओं और बेमिसाल ठुमकों से महफिल में शमां बांध दिया है। उनके एक्सप्रेशंस इतने सटीक हैं कि दर्शक खुद को उनकी व्यथा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। फैंस उनके लुक और डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस गाने के बोल काफी मजेदार और आम जनजीवन से प्रेरित हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का गवना (विदाई के बाद की दूसरी रस्म) अभी नहीं हुआ है, जिससे वह काफी खिन्न हैं। वह अपनी भाभी से अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहती हैं कि… ‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य हमेशा से भोजपुरी में साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन पेश करना रहा है। ‘गवना वीएस खेलवना’ की सफलता यह साबित करती है कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो दर्शक उसे जरूर सर आंखों पर बिठाते हैं। सृष्टी भारती की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदायगी ने इस गाने को घर-घर तक पहुँचा दिया है। आगे भी हम ऐसे ही बेहतरीन प्रोजेक्ट्स दर्शकों के लिए लाते रहेंगे।’ वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने चाहने वालों का...
Apr
9

प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू

प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘पापा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, पिता की याद में प्रियंका सिंह के छलक उठे आंसू भोजपुरी संगीतप्रेमियों के दिलों पर अपनी आवाज से राज करने वाली मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह का एक बेहद भावुक कर देने वाला गाना ‘पापा’ रिलीज हो गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस सैड सांग ‘पापा’ को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है और उन सभी बेटियों के दिलों को छू रहा है, जिनके जीवन में पिता का स्थान सर्वोपरि है। गौरतलब है कि सिंगर ​प्रियंका सिंह की सुरीली और दर्दभरी आवाज में सजा यह गाना ‘पापा’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि उन भावनाओं का सैलाब है जो एक बेटी अपने पिता के लिए महसूस करती है। गाने की शुरुआत एक भावुक फोन कॉल से होती है। जहाँ पिता और बेटी के बीच की आखिरी बातचीत को दिखाया गया है। बेटी अपने काम के बाद घर लौटने का वादा करती है, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ​गाने के बोल ‘सावन भादो नियन बरसेला अँखिया रे, सपने रह गइल सपना के बतिया रे, सोचि-सोचि आवता रोवाई, दुनिया में केहू केतनो दुलराई, पापा के कमी ना पुराई…’ सीधे सुनने वालों के दिल में उतर जाते हैं। प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज के जरिए उस सूनेपन को बयां किया है जो एक पिता के जाने के बाद घर और जीवन में छा जाता है। इसके वीडियो में सिंगर प्रियंका सिंह ने  कमाल का भावुक अभिनय किया है, जिससे हर किसी का दिल जीत रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग ‘पापा’ के निर्माण के पीछे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी दिग्गज हस्ती फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने इस गीत को बहुत ही संजीदगी के साथ पेश किया है। ​गीतकार संतोष उत्पति ने अत्यंत मर्मस्पर्शी शब्दों का चयन किया है। ​संगीतकार विनीत शाह ने शब्दों की गहराई को समझते हुए बहुत ही मधुर और दर्द भरा संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, कोरियोग्राफर राजा बाबू, डीओपी संतोष यादव, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं। कलर ग्रेडिंग अशोक वर्मा, मेकअप एंड हेयर विद्या ने किया है। प्रोडक्शन हाउस बिलीव यूएस इंडिया प्रोडक्शंस है। इस सांग का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘एक पिता और बेटी के अटूट प्रेम की दास्तां पर आधारित यह गाना न केवल संगीत की दृष्टि से सुंदर है, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश भी देता है कि माता-पिता की मौजूदगी ही जीवन...
Apr
9

निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता अश्वनी शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ से तपस शर्मा करेंगे ग्रैंड एंट्री

निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता अश्वनी शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ से तपस शर्मा करेंगे ग्रैंड एंट्री भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया चेहरा तपस शर्मा के रूप में बतौर हीरो मिल रहा है। जी हाँ फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा निर्देशित और निर्माता अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ से बतौर हीरो तपस शर्मा धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। उनका साथ दे रही हैं भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा श्रुति राव, जिन्होंने बतौर हीरोइन कई बड़े सितारों के साथ हिट फिल्में दी हैं। गौरतलब है कि जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ का सेकंड लुक जारी किया गया है, जिसमें हैंडसम लुक में तपस शर्मा नजर आ रहे हैं और उनके साथ श्रुति राव आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिल्मी गलियारों में तपस शर्मा और श्रुति राव की जोड़ी की काफी सराहना की जा रही है। बता दें कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने संभाला है। इस फिल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जो मनोज ओझा के निर्देशन में सुपरहिट फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ दे चुके हैं, उस फिल्म की अपार सफलता के बाद मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन मनोरंजनपूर्ण बड़ा धमाका करने वाली है। इस फिल्म के डीओपी फिरोज खान ने बहुत ही बेहतरीन फिल्मांकन किया है। इस फिल्म के कलाकारों की बात की जाय तो तपस शर्मा के साथ फैमिली स्टार जय यादव, पायस पंडित, श्रुति राव, नवोदित शबनम खान, अश्विनी शर्मा, नीलम सिंह, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इमोशन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में मैसेज भी देने का काम किया जा रहा है। इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक, नृत्य निर्देशक प्रसून यादव, ई.पी. राजीव सिंह हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी कर रही है।   निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता अश्वनी शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ से तपस शर्मा करेंगे ग्रैंड...
Apr
9

माही खान का जन्मदिन बना यादगार, रुस्तम अली चिश्ती और अविनाश पांडेय ने दिया दो फ़िल्म उपहार

माही खान का जन्मदिन बना यादगार, रुस्तम अली चिश्ती और अविनाश पांडेय ने दिया दो फ़िल्म उपहार भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री माही खान के लिए उनका जन्मदिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए दो नई फिल्मों को साइन किया है। माही खान अब जल्द ही निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती और निर्माता निर्देशक अविनाश पांडेय के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करती नजर आएंगी। गौरतलब है कि अभिनेत्री माही खान ने अपनी अभिनय यात्रा में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई महत्वपूर्ण फिल्मों की शूटिंग में अपने अदायगी छाप छोड़ी हैं, जिनमें ‘बैरन’, ‘अर्धांगिनी 2’, ‘निरहुआ भईया ज़िंदाबाद’, ‘आज का अभिमन्यु’, ‘पुलिस वाली बहू’, ‘के के कहब बड़का भाई’, ‘जय माँ अन्नपूर्णा’ और ‘फ़ेसबुकिया प्यार’ की शूटिंग कंप्लीट किया है। इतना ही नहीं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा है और हिंदी फ़िल्म ‘महक’ तथा ‘माउंटेन गर्ल’ जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है। गौरतलब है कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी माही खान का सिक्का चलता है। म्यूजिक कंपनी टी सीरीज़ का रीमेक सांग ‘केहू आई परदेसी हमसे प्यार करेला’, ‘खाई के मगहिया पान’, देसी स्टार समर सिंह के साथ ‘सड़िया पन्हेले हरियरकी’, सारेगामा म्यूजिक कंपनी का गाना ‘नथिया राजा’, ‘मिडिल क्लास लइका’, ‘नाच रे पतरकी’, ‘लिपिस्टिक’ आदि गानों में माही खान अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेता आदित्य मोहन दूबे के साथ 7 गानों में और विजय चौहान के साथ ‘थ्रेसर’ गाने में भी उन्हें खूब सराहा गया है। साथ ही उन्होंने टीवी सीरीज ‘बेवफा आपका मासूम चेहरा’ में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अभिनय के अलावा माही खान अपनी बेहतरीन एंकरिंग और मंच संचालन के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने सरस सलिल सिने अवॉर्ड में शुभम तिवारी के साथ, ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड तथा अयोध्या महोत्सव भोजपुरी सिने अवॉर्ड में यश कुमार मिश्रा के साथ मंच साझा कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। अपनी इन उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए माही खान ने कहा कि ‘वे नई फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपने दर्शकों के प्यार की बदौलत ही आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। जन्मदिन पर फिल्म के रूप में अनमोल तोहफा देने के लिए रुस्तम अली चिश्ती जी और अविनाश पांडेय जी को दिल से थैंक्यू। जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना देने के लिए सभी को तहेदिल से धन्यवाद!’ माही खान का जन्मदिन बना यादगार, रुस्तम अली चिश्ती और अविनाश...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes