logo
Apr
6

Youth Icon Indian Award 2026 Season 3 | Miss & Kids Asia Super Model 2026 (Season-2) | Mukkti Cultural Hub | Sneha Ullal | Ganesh Shahu / Shiba Shaikh

Youth Icon Indian Award 2026 Season 3 | Miss & Kids Asia Super Model 2026 (Season-2) | Mukkti Cultural Hub | Sneha Ullal | Ganesh Shahu / Shiba Shaikh पिछले दिनों अंधेरी स्थित मुक्ति कल्चर हॉल में Miss & Kids Asia Super Model 2026 (Season-2) एवं “Youth Icon Indian Awards” (Season-3) का भव्य आयोजन बड़े ही शानदार और भव्य स्तर पर किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन गणेश साहू और शीबा शेख (शीबा मीडिया वर्क) द्वारा किया गया, जिसमें बॉलीवुड, राजनीति, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शो एंकर जानी-मानी एक्ट्रेस, मॉडल एवं पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा रहीं, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और शानदार मंच संचालन से पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें समाजसेवी सुहेल खंडवानी, साजिद पटेल, राज सिंह राठौर, राजू पेंडेकर, विजय शाह, Raj khatib (D.C.P Mumbai ) Ramesh Keshav Nikam (Police Inspector Mumbai  दिलशाद खान, फूल सिंह , जिम्मी सिंह, अमिताभ रंजन और नेहा शर्मा सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे। साथ ही Mr. Paresh Maniar और Mrs. Parita Maniar (Pavitram Diamond Jewellery) ने भी इस शो में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन की शोभा बढ़ाई। फैशन शो के दौरान विभिन्न मॉडलों ने रैंप पर आकर्षक वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रसिद्ध डिजाइनर्स जैसे राज शर्मा फैशन डिजाइनर, एम्बर शफीक (पाकिस्तानी ड्रेस डिजाइनर) और राजेश शर्मा फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किए गए परिधानों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कोरियोग्राफर एवं ग्रूमिंग मेंटर की बेहतरीन प्रस्तुति ने शो को और भी प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण रीझोली बॉस (मैजिशियन, दिबियापुर, औरैया, उत्तर प्रदेश) जिन्होंने अपने शानदार जादुई करतबों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “Lucky” की हीरोइन स्नेहा उल्लाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुक्ति कल्चर हॉल, अंधेरी में आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति रही, जिसने इस इवेंट को और भी भव्य बना दिया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का एक सराहनीय प्रयास भी साबित हुआ।   Youth Icon Indian Award 2026 Season 3 | Miss & Kids Asia Super Model 2026 (Season-2) | Mukkti Cultural Hub | Sneha Ullal | Ganesh Shahu / Shiba...
Apr
6

ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी मेहनत, लगन और सादगी से पहचान बना रहीं अभिनेत्री प्रिंसी इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में हैं ।

ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी मेहनत, लगन और सादगी से पहचान बना रहीं अभिनेत्री प्रिंसी इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में हैं । मुंबई : ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी मेहनत, लगन और सादगी से पहचान बना रहीं अभिनेत्री प्रिंसी इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार कॉमेडी अंदाज़ में नजर आएंगी, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। प्रिंसी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे लेकिन प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स से की और धीरे-धीरे अपनी अभिनय क्षमता के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। इससे पहले वह फिल्म “शुभ रात्रि” में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा ज़ी म्यूजिक से रिलीज़ म्यूजिक वीडियो “माहिया वे” और “तुमसे ही” में भी उनकी अदाकारी को सराहना मिली। वह “थप्पड़” और “मैं रौंडिया” जैसे म्यूजिक वीडियोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी और वेब सीरीज़ में काम कर उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की है। विज्ञापन जगत में भी प्रिंसी सक्रिय रही हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक एक्सियो स्कूटी सहित कई ब्रांड्स के लिए काम किया है और विभिन्न मैगज़ीन व कैटलॉग के लिए मॉडलिंग की है। प्रिंसी को स्कूल के समय से ही डांस और अभिनय में रुचि रही है, जिसके चलते उन्होंने इस क्षेत्र को करियर के रूप में चुना। इसके लिए उन्होंने एक्टिंग क्लासेस और थिएटर का सहारा लिया। लगातार ऑडिशन और मेहनत के जरिए उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया। प्रिंसी अपनी वर्सटिलिटी और सहज अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह हर किरदार को समझकर उसे ईमानदारी से निभाने पर जोर देती हैं। वह मानती हैं कि धैर्य और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्हें दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म “नसीब अपना अपना” और क्लासिक फिल्म “दोस्ती” (1964) पसंद है, जबकि समकालीन अभिनेत्रियों में वह कृति सैनन से प्रभावित हैं। प्रिंसी का उद्देश्य ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना है जो कहानी और भावनाओं से जुड़े हों और दर्शकों पर सकारात्मक प्रभाव डालें। इनकी इंस्टाग्राम आईडी https://www.instagram.com/7_princy_7/ ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी मेहनत, लगन और सादगी से पहचान बना रहीं अभिनेत्री प्रिंसी इन दिनों अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म “जान अभी बाकी है” को लेकर चर्चा में हैं...
Apr
6

एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़ हुआ।

एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़ हुआ। मुंबई से आज की बड़ी खबर! एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़ हो चुका है। रिलीज़ होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेज़ी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। इस शानदार प्रोजेक्ट को डायरेक्ट किया है एम आर खान ने, जबकि इसे प्रोड्यूस किया है एम के राजपूत और एम आर खान ने मिलकर। स्टार कास्ट और म्यूजिक टीम: गाने में अपनी दमदार आवाज़ से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं रोहित और माही खान। वहीं इस गाने को अपनी आवाज़ दी है मनोज सरगम ​​ने, और इसके शानदार बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने, जो गाने को और भी खास बनाते हैं। पूरी टेक्निकल टीम: एसोसिएट और असिस्टेंट डायरेक्टर: माही खान सपोर्टिंग आर्टिस्ट: शालू सिंह डीओपी: दीपक ओम कुमार व विजय फैशन स्टाइलिस्ट: माही खान कोरियोग्राफी: समीर खान क्रिएटिव डायरेक्टर: शालू सिंह मेकअप: साजिद एडिटर: अंश कुमार चनाई गाने की खासियत: “मैं नंबर 1 शराबी” एक हाई-एनर्जी पार्टी सॉन्ग है, जिसमें मस्ती, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देखने को मिलता है। पोस्टर और वीडियो में दिख रही केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं। रिलीज के बाद का जवाब: रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है। युवाओं के बीच इसके बीट्स और स्टाइल को काफी पसंद किया जा रहा है, और इसे एक नए पार्टी एंथम के रूप में देखा जा रहा है। Youtube Channel: https://www.youtube.com/@allhitsongmusic एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़...
Apr
5

श्री हेमंत कुमार राय के प्रॉडक्शन हाऊस ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई कार्यालय के भव्य उद्घाटन पर कई सिलेब्रिटीज की उपस्थिति

श्री हेमंत कुमार राय के प्रॉडक्शन हाऊस ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई कार्यालय के भव्य उद्घाटन पर कई सिलेब्रिटीज की उपस्थिति मुम्बई. 3 अप्रैल 2026, ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई कार्यालय का भव्य उद्घाटन 02 अप्रैल, 2026 को S-60, दूसरी मंज़िल, मूंगीपा आर्केड, गणेश चौक के पास, D.N. नगर, अंधेरी पश्चिम, मुंबई मे किया गया जहां मुख्य अतिथि श्री हेमंत कुमार राय उपस्थित थे. अपने प्रॉडक्शन हाऊस की ऑफ़िस के उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत कुमार राय ने कहा कि ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड को हमने लॉन्च कर दिया है. कुछ ही महिनों मे फिल्म निर्माण, म्युज़िक वीडियो के कार्य शुरू कर देंगे. डबिंग से लेकर क्रोमा शूट तक सब कुछ यहां होगा. म्युज़िक अल्बम और ओटीटी से सम्बन्धित सारे काम किए जाएंगे. कुछ अनुभवी लोग हमसे जुड़े हैं. पिछले वर्षों मे मुझे खट्टे मीठे अनुभव हुए उन को देखते हुए फुंक कर कदम रख रहा हूँ. अपना ओटीटी भी शुरू करेंगे. मैंने Shabbir Shaikh से कहा था कि पुराने अनुभवी लोगों को लेकर ही कार्यालय आइएगा उनसे सीखने को मिलेगा. मैं यहां आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूँ. श्रेया म्युज़िक के अंतर्गत हालांकि हम पहले से म्युज़िक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं मगर हम लखनऊ से संचालित करते थे अब हमने मुम्बई में ऑफ़िस खोल ली है इसलिए मेरी देखरेख में यहां प्रॉडक्शन के सारे काम होंगे.” बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने  हेमंत राय को बधाईयाँ दी और कहा कि एक प्रॉडक्शन हाऊस खुलने से सैकड़ों घरों मे चूल्हे जलते हैं. हेमंत राय जी बड़े दिलवाले इंसान हैं और वह इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने के लिए आए हैं. आज म्युज़िक अल्बम का दायरा बहुत फैल गया है.” कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, लेखक निसार अख्तर और ऐक्टर आभांश कुमार ने भी यहां उपस्थिति दर्ज करवाई और हेमंत राय के प्रॉडक्शन हाऊस को ढेर सारी बधाई दी. यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबू भाई थीबा (कोषाध्यक्ष – IMPPA), हेमंत बिरजे (अभिनेता), संगीता तिवारी (अभिनेत्री), राम पाल (निर्माता – रामायण), सामी सिद्दीकी (निर्माता – हल्ला बोल, एजाज़ अहमद (निर्देशक), कमल जी (अभिनेता),  अनिल बोहरा (अंतर्राष्ट्रीय आयोजक) और शब्बीर शेख (संस्थापक – Fortune Lifeline Industry), सुनील सेठी (CMD – Art Media) एवं अरविंद कुमार वाघेला (राजस्थानी सुपर स्टार) मौजूद थे. इस शुभ अवसर पर मेहमानों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई सभी ने ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई ऑफ़िस के भव्य उद्घाटन पर शुभकामनाएं दीं. ASS Producton Pvt ltd. और  ST Entertaiment के सीएमडी Hemant Kumar Rai (हेमन्त कुमार राय) हैं जबकि इनकी टीम में शामिल हैं  D. Tatayya ( डी...
Apr
4

राम नवमी के अवसर पर घर कर ने मुंबई में आयोजित रेस 2026 सीज़न 1 का आयोजन किया, जिसमें 350 से अधिक रियल एस्टेट लीडर्स एक साथ आए।

राम नवमी के अवसर पर घर कर  ने मुंबई में आयोजित रेस 2026 सीज़न 1 का आयोजन किया, जिसमें 350 से अधिक रियल एस्टेट लीडर्स एक साथ आए। मुंबई, 26 मार्च 2026 (राम नवमी): घर कर ने सफलतापूर्वक रेस 2026 – सीज़न 1 (रियल्टी एलायंस फॉर क्रेडिबिलिटी एंड एक्सीलेंस) का आयोजन किया। यह अपनी तरह का पहला, केवल आमंत्रण पर आधारित रियल एस्टेट सम्मेलन था, जिसमें मुंबई और ठाणे क्षेत्र के 350 से अधिक बिल्डर, डेवलपर, चैनल पार्टनर, एसोसिएशन और पीएमसी पेशेवर एक साथ आए। कंदिवली पश्चिम स्थित रघुलीला मॉल के जैस्मीन हॉल में आयोजित यह पूर्ण दिवसीय कार्यक्रम (सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक) अपने अनूठे, गैर-प्रायोजित प्रारूप के लिए जाना गया। इसने उद्योग के विकास, नेटवर्किंग और ज्ञान के आदान-प्रदान पर केंद्रित एक सहयोगात्मक मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंदिवली रियल एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मेहुल विठलानी थे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में श्री गणेश खानकर (नगर निगम पार्षद, सदन प्रमुख), श्री अल्पेश शाह (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव), श्री भगुरम यशवंत सावंत (मीडिया वार्ता न्यूज) और श्री दिलशाद एस खान (मुंबई हलचल) शामिल थे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व घर कार के संस्थापक श्री गौरव त्रिवेदी ने किया, डिजाइन में मूच डिजाइन स्टूडियो एलएलपी के संस्थापक श्री शुभम सिंघानिया का सहयोग रहा और इसकी परिकल्पना एवं विपणन रियल्टी क्वार्टर के संस्थापक श्री पवन चौहान ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मेहुल विठलानी, रियल एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन कांदिवली (REAAK) के अध्यक्ष, और नगर निगम पार्षद (वार्ड संख्या 7) एवं सदन प्रमुख (नगर निगम प्रमुख, मुंबई) श्री गणेश खानकर ने किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत की जानकारियों, नेटवर्किंग और सांस्कृतिक अनुभवों का मिश्रण था। एक पैनल चर्चा में श्री विमल जैन (जेसीटी एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड), श्री रोहित देधिया (रोडियम रियल्टी लिमिटेड), श्री नीलेश शाह (अर्बन फ्रेम्स प्राइवेट लिमिटेड), डॉ. अजय एल. दुबे (केशव एस्टेट कंसल्टेंट) और श्री गौरव त्रिवेदी (घर कार) सहित उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने भाग लिया और नवाचार, सहयोग और विकसित हो रही रियल एस्टेट प्रथाओं पर अपने विचार साझा किए। सत्र का संचालन श्री सिद्धांत ठाकुर (रियल्टी क्वार्टर) ने किया। ज्ञान सत्रों में प्रकाश जन्यानी और भावेश टैंक (रियल्टी होराइजन) द्वारा डेवलपर्स और चैनल पार्टनर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं पर प्रस्तुतियाँ, सीए प्रियांक शाह (कैपफ्लो कंसल्टिंग एलएलपी) द्वारा परियोजना वित्तपोषण संबंधी जानकारियाँ और शालिनी राघवैया (प्रो मैक्सिमस) द्वारा बिक्री संचार और समस्या-समाधान रणनीतियों पर प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। इस कार्यक्रम में बिल्डर/डेवलपर व्यवसाय, चैनल पार्टनर व्यवसाय, मैंडेट पार्टनर, सपोर्ट एक्सीलेंस और उभरती प्रतिभा जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया गया। जिन प्रमुख नामों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया उनमें शामिल हैं:...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes