भोजपुरी फिल्म जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ से संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गीत की भोजपुरी सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार जोड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव मरून कलर और ब्लू कलर की साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर फैंस के दिल लुभा रही हैं और महफ़िल में शमां बाँध रही हैं। वीडियो सांग में दिखाया गया है कि गवना ना होने और ससुराल में पिया के नादान होने की बात से खिन्न माही श्रीवास्तव अपनी मुँहबोली भाभी से अपने व्यथा बताते हुए कह रही हैं कि.. ‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग एंटरटेनमेंट का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सभी ऑडियंस और फैंस से मेरी यही अपील है कि मुझ पर आप लोगों का ऐसे ही प्यार बना रहे।’ रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया...
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ उनके बैक-टू-बैक कई हिट पर हिट गाने आते रहते हैं। इसी कड़ी में दहेज प्रथा पर आधारित नया भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ लेकर माही अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। इस गाने को अपनी सुरीली और जोश भरी आवाज में मशहूर सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में सिंगर प्रतिभा राज की आवाज पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशंस पर पूरी तरह फिट बैठती है, जो गाने को और भी प्रभावशाली बनाती है। इस सांग में माही का लुक और उनकी स्टाइलिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। वह नीली सुनहरे रंग की साड़ी पहने अपनी कातिलाना अदाओं से गरदा उड़ा रही है। भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए मनोरंजन के लिए बनाया गया ये भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की थीम एक ऐसी पत्नी पर आधारित है जो अपने पति को शादी के वक्त लिए गए दहेज और अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर खरी-खोटी सुना रही है। गाने के बोल बेहद दिलचस्प और ठेठ भोजपुरी मिजाज के हैं। इस लोकगीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सखियों के साथ ठुमका लगाते हुए दहेज लेने वाले अपने पति को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि… ‘हमरा पापा के जोगावल पइसा छीन के, सइयां दस लाख लेले बाड़ा गीन के, त देखा कइसे नाचत तानी तोहरा करेज प, ए राजा, ए राजा, ए राजा सुना न, दाल भात भुजिया बनावे नाही आवेला त ले टेके के पड़ी बेड प, त आठ बजे उठबो बलमुआ हो त गरम चाय चाही बेड प…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गीत में आज के दौर की नोक-झोंक और एक शादीशुदा जिंदगी के मजेदार पहलुओं को शब्दों में बखूबी पिरोया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर में कमाल की मेकिंग किया है, जो हमेशा...
On Eve of Gudi Padwa , we are thrilled anx excited to announce our First Music Baby “Subah Ki Pehli Chai” from the hands of Vetern Filmmaker Suneel Darshan Sir known for ‘Mega Music” in Indian Cinema, where all songs are on top of Chartbusters. “Subah Ki Pehli Chai” Lyrics written by Himank Bhardwaz and Music by InderPal Singh. Cinematography and Editing done by SHUBRAAJ, where as overall Concept created and visualized by Priyanka Raina. It’s featuring Devandra Gautam, SHUBRAAJ, Sonu, Savita Mahajan and Priyanka Raina in lead roles Subah ki pehli Chai Debut Album of Priyanka Raina Rekeases all over the world on Youtube Channel Omniscent Entertainment .We wish Priyanka Raina on her special day all the best wishes . https://www.youtube.com/shorts/Ny99cJn9bzU Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli...
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब पर 265 मिलियन (26.5 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इस गाने को मशहूर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी खास आवाज दी है, जबकि इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का शानदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने की धुन और म्यूजिक वीडियो की भव्यता ने इसे दर्शकों के बीच बेहद खास बना दिया है. खास बात यह है कि यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. अब तक इस गाने पर 13 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाती हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वाले इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. गाने की जबरदस्त सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘पिया काला साड़ी’ को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. 265 मिलियन से ज्यादा व्यूज और इंस्टाग्राम पर लाखों रील्स इस बात का प्रमाण हैं कि भोजपुरी संगीत को आज पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है. इसके लिए मैं सभी दर्शकों और श्रोताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं.” वहीं इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव ने भी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “‘पिया काला साड़ी’ मेरे दिल के बहुत करीब गाना है. जब कोई गाना इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाता है तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होती. दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी फैंस की दिल से आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी उन्हें ऐसे ही अच्छे गाने सुनने को मिलते रहेंगे.” गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो बेहद आकर्षक और यादगार हैं. वहीं संगीतकार साजन मिश्रा ने इसे शानदार म्यूजिक से सजाया है, जिसकी वजह से यह गाना सुनने वालों के दिलों में बस गया है. इस सुपरहिट गाने का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. वीडियो का निर्देशन विज़ेल ने किया है, जबकि इसकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी राजन ने की है. गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने की है और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है. रिलीज के...
भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री केहना सिंह अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उनके अभिनय से सजी फिल्मों को करोड़ों की तादाद में प्यार मिलता है। ऐसे में केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास और यादगार बन गया है। उनके फैंस और चाहने वालों ने जगह-जगह बर्थडे केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें कि केहना सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन-रात बधाईयों का ताँता लगा रहा है। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे चाहने वाले, मेरे फैंस एवं आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।’ गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह इस बार अपने जन्मदिन पर महाकाल बाबा का दर्शन करने उज्जैन गईं, उन्होंने महाकाल के चरणों में माथा टेकर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि केहना सिंह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहीं हैं। इन दिनों वे कई फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त रहती हैं। एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी, गुजराती भाषा बोलती हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा केहना सिंह सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘बेलन वाली बहू’ से सुर्खियों में खूब छाई रहीं हैं। साथ ही भोजपुरी फिल्मों ‘घर का बंटवारा’, ‘फुलौरी बिना चटनी कईसे बनी’, ‘आँख मार दी’ आदि में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘होई ना सहाय छठी मईया’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में उनके हीरो सूर्या शर्मा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनंत सीताराम जाधव और निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, महाकाल का मिला...