logo
Currently Browsing: Singers
Sep
20

मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सौमी शैलेश की छत्तीसगढ़ में दस्तक

मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सौमी शैलेश की छत्तीसगढ़ में दस्तक मुम्बई। प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सौमी शैलेश उर्फ सम्हिता देवनाथ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी विशिष्ट गायन शैली ने आज बॉलीवुड में उनको प्रतिष्ठापित कर दिया है। सौमी शैलेश के इस सरगम के सफर की शुरुआत भारत के खूबसूरत प्रांत त्रिपुरा के एक छोटे से गाँव में हुआ। इस खूबसूरत गायिका ने अपनी मन्त्रमुग्ध कर देने वाली गायन शैली के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया और स्वयं को प्रतिष्ठापित किया। सौमी का शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण छः वर्ष की उम्र में प्रारंभ हुआ। सौमी की प्रथम गुरु उनकी माँ सुप्ता देवनाथ है। इनको गायन की प्रेरणा अपनी माँ से प्राप्त हुआ, मुम्बई आने के बाद गौतम मुखर्जी के सान्निध्य में अपने गायन का प्रशिक्षण जारी रखा। सौमी के निन्तर प्रयास ने उनको मुम्बई में धीरे-धीरे प्रतिष्ठापित कर दिया है। टी-सीरीज से रिलीज हुई फिल्म “भारतीयन्स” का गाना “मैं आ रहा रे” गाने को सौमी ने विशाल मिश्रा के साथ गाया और यह गाना लोगो को बेहद पसंद आ रहा है। अभी हाल में छत्तीसगढ़ के प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के साथ युगल गीत गाने के लिये उनको अपने प्रोडक्शन हाउस के लिये अनुबंधित किया है, जो जल्द रिलीज होगा। इसके पहले भी ज़ी म्यूजिक, अल्ट्रा और कई म्यूजिक कंपनी द्वारा उनके गानो को रिलीज किया है। कुमार शानू, कैलाश खेर, जावेद अली, अमित मिश्रा, राजा हसन, विजय येसुदास, राहुल वैद्य जैसे कई प्रभावशाली गायको के साथ उनका गाना रिलीज हुआ है। दस से ग्यारह भाषाओं में गाना रिकार्ड करने के बाद पहली बार उन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा में गाना गाने के लिये बॉलीवुड सिगंर उदित नारायण के साथ अनुबंधित किया गया है। साथ-साथ उन्होने गजल, रोमांटिक, सूफी जैसे अलग-अलग प्रकार के गीतों की कंपोज़िंग भी किया है। इस तरह सौमी शैलेश की मेहनत और लगन ने उनको भारतीय सिनेमा में एक सफल गायिका के रूप में प्रतिष्ठापित कर दिया। सौमी शैलेश का नाम पंजाबी एवं मराठी श्रेष्ठ गायिका के रूप में नामांकित किया गया है। 2022 में रेडियो सिटी मराठी के तरफ से उनको सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरष्कार मिला। उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और सफलता के पंख उंची उड़ान भरती रहे, सफलता उनके कदम चूमे। सौमी शैलेश अपनी इस सफलता का क्रेडिट अपने माँ और पिता को देती है और उन दोस्तों को देती हैं, जिन्होने संघर्ष के समय पूरा साथ दिया। भगवान का आर्शीवाद सभी का प्यार और समर्थन सौमी के साथ रहे, यही शुभकामना है। मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सौमी शैलेश की छत्तीसगढ़ में...
Dec
5

Singer Chhaya Khandelwal With Her Melodious Voice Is All Set To Come Up With Her New Album

Singer Chhaya Khandelwal With Her Melodious Voice Is All Set To Come Up With Her New Album Singer Chhaya Khandelwal with her melodious voice is all set to come up with her cover songs.  Gopal Khandelwal the producer of the music video gives his full support to the singer and Music Director, and is all set to come up with more such music videos. Famous Music Composer Anandam, who has been in the music industry for more than 3 decade believes in finding hidden talent in the music industry. Anandam has been associated with Legendary Music Deo Kalyan Ji & Anand ji. Anandam was felicitated with Shri Saraswati Dada Saheb Phalke Award recently in Mumbai. According to Chaaya the Music composer Anandam is tank of talent and inspires the singer and trains them with eligence and grace. On the contrary Anandam is confident about Chhaya and believes in the verticality singing talent of her, he is looking forward to be associated with her for more future projects. It would be worth waiting to see and hear the melodious songs of Singer Chhaya Khandelwal with unique composition by Anandam. The song was recorded at Alka Yagnik’s AB Studio. Singer Chhaya Khandelwal With Her Melodious Voice Is All Set To Come Up With Her New...
Nov
13

अशफाक खोपेकर व सिंगर वसुधा पांड्या ने जारी किया ग़ज़ल अल्बम “तिनका तिनका”, दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने दिया नए सिंगर्स को अवसर

अशफाक खोपेकर व सिंगर वसुधा पांड्या ने जारी किया ग़ज़ल अल्बम “तिनका तिनका”, दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने दिया नए सिंगर्स को अवसर दुनिया भर में कितने सारे प्रतिभाशाली, नए सिंगर्स हैं, जो सिर्फ एक अच्छे मौके की तलाश में होते हैं, मगर उन्हें वह प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। अशफाक खोपेकर इस मामले में आगे आए हैं और वह नए सिंगर्स के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए हैं। हाल ही में अशफाक खोपेकर और सिंगर वसुधा पांड्या ने एक खूबसूरत ग़ज़ल अल्बम “तिनका तिनका” जारी किया है। दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने इस एल्बम में नए सिंगर्स को सुनहरा अवसर दिया है। वसुधा पांड्या भी एक ऐसी ही सिंगर हैं जिनकी दो ग़ज़लें इस एल्बम में मौजूद हैं। वसुधा ने अशफाक खोपेकर का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरे लिए यह सपने सच होने का एहसास है। मेरे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है और गर्व की बात है कि अशफाक सर ने मेरी आवाज की कद्र की। इतने बेहतरीन अल्बम तिनका तिनका में मुझे टाइटल सॉन्ग और एक और ग़ज़ल गाने का चांस दिया। मेरी आवाज आज दुनिया भर में सुनी जा रही है। मेरी गज़लों का वीडियो भी जल्द ही आउट किया जाएगा। वडोदरा गुजरात की रहने वाली वसुधा पांड्या  को गायकी का जुनून काफी समय से था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 35 वर्षो तक सर्विस करने के बाद अब उनका यह पैशन, यह सपना हकीकत में बदल रहा है। अशफाक खोपेकर ने बताया कि दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने कोरोना काल में ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के नए गायकों को गायकी का अवसर देने का अभियान शुरू किया था। वडोदरा गुजरात से वसुधा पांड्या, पश्चिम बंगाल से मासूम रजा, संभल से शजरुल इस्लाम, मुरादाबाद यूपी से ताहिर खान, कलकत्ता से जयंत भट्टाचार्य, हैदराबाद से फरहा ज़ेबा, पंजाब से प्रेम पॉल और मुंबई से अमीना शिरगांवकर, इन नए प्रतिभाशाली गायकों को ग़ज़ल एल्बम तिनका तिनका में पार्श्व गायन का मौका दिया गया है। अशफाक खोपेकर ने आगे बताया कि इन गजल के बोल सुदर्शन फ़ाकिर, नफीस आलम, अंजान सागरी, अशफाक खोपेकर, मुमताज राशिद और हस्तीमल हस्ती द्वारा लिखे गए हैं। पंकज उदास के लिए बहुत सारी ग़ज़लें कम्पोज़ करने वाले संगीतकार अली गनी ने इसका म्युज़िक दिया है। एबी स्टूडियो, मुंबई में साउंड रिकॉर्डिस्ट अरविंद जी द्वारा ग़ज़लों की रिकॉर्डिंग की गईं। इसकी मिक्सिंग मुंबई में प्रख्यात साउंड इंजीनियर बीजू नायर द्वारा हुई है। इस ग़ज़ल एलबम को आफरीन म्यूजिक कंपनी द्वारा दुनिया भर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया...
Oct
8

Singer Madhushree Has Brought A Gift Of Ghazals For Those Who Are In Love  Wants To Take The Passion Of Ghazals To The World With Paigam-E-Mohabbat

Singer Madhushree Has Brought A Gift Of Ghazals For Those Who Are In Love  Wants To Take The Passion Of Ghazals To The World With Paigam-E-Mohabbat मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती ! कहते हैं कि इश्क़ की भाषा को ,उसके अहसास को और इश्क़ की इल्तिजा को कहने के लिए ग़ज़ल से बेहतर और कोई तराना नही। जहा गालिब के दिल की बात , तीर बनकर कत्लेआम कर ही देती हैं । जी हां, ग़ज़लों की रंग बिरंगी खूबसूरत शाम लेकर आई गायिका मधुश्री , जिसका नाम हैं ‘पैगाम – ए -मोहब्बत’ . 8 अक्टूबर को मुंबई में ग़ज़लों की इस बेहद यादगार कॉन्सर्ट के जरिये मधुश्री पूरी दुनियां में ग़ज़ल की दीवानगी को आगे ले जाना चाहती हैं। आज के ज़माने में जहाँ ग़ज़लों की अहमियत खत्म सी होती दिख रही हैं ऐसे में मधुश्री, जूही नादिरा बब्बर और रक्षंदा खान की ओर से किया गया ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ ग़ज़ल कॉन्सर्ट, एक खूबसूरत उम्मीद हैं कि आज भी चाहनेवालों के जहन में ग़ज़ल के लिए इश्क़ बरकरार हैं। बेहद शानदार ग़ज़लों और खूबसूरत नज़्मों से भरी इस शाम की जान थी गायिका मधुश्री जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से ग़ज़लों की झड़ी लगा दी और मोहब्बत के बीते दिन याद दिला दिए । वही जूही नादिरा बब्बर की नायब शायरियों ने भी दिल मे प्यार का जोश भर दिया और रक्षंदा खान की मेजबानी ने मानों दिल ही जीत लिया। तीनों की तिकड़ी ने एक शाम, मोहब्बत से भर दी। आज की उठक-पटक भरी तेज जिंदगी में जो लोग प्यार और सुकून के पल भूल गए थे, उनके लिए पैगाम-ए-मोहब्बत ,प्यार का नजराना लेकर आया और उनके दिल को छू गया। मधुश्री, जूही बब्बर और रक्षंदा खान का कहना हैं,” हमें लगता हैं कि दुनिया में मोहब्बत की बेहद जरूरत हैं। तो हमने अपनी तरफ से एक छोटी सी कोशिश की हैं।एक खूबसूरत आवाज़ के जरिये शायरी की जुबान से हमने लोगों को छूने की कोशिश की हैं।उम्मीद है कि हमारी ये कोशिश लोगों को पसंद आयी होगी तांकि हम और ऐसे ग़ज़लों के कॉन्सर्ट दुनिया भर में करते रहे और पैगाम-ए-मोहहब्बत फैलाते रहे। मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती...
Oct
8

मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती !

मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती ! मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती ! कहते हैं कि इश्क़ की भाषा को ,उसके अहसास को और इश्क़ की इल्तिजा को कहने के लिए ग़ज़ल से बेहतर और कोई तराना नही। जहा गालिब के दिल की बात , तीर बनकर कत्लेआम कर ही देती हैं । जी हां, ग़ज़लों की रंग बिरंगी खूबसूरत शाम लेकर आई गायिका मधुश्री , जिसका नाम हैं ‘पैगाम – ए -मोहब्बत’ . 8 अक्टूबर को मुंबई में ग़ज़लों की इस बेहद यादगार कॉन्सर्ट के जरिये मधुश्री पूरी दुनियां में ग़ज़ल की दीवानगी को आगे ले जाना चाहती हैं। आज के ज़माने में जहाँ ग़ज़लों की अहमियत खत्म सी होती दिख रही हैं ऐसे में मधुश्री, जूही नादिरा बब्बर और रक्षंदा खान की ओर से किया गया ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ ग़ज़ल कॉन्सर्ट, एक खूबसूरत उम्मीद हैं कि आज भी चाहनेवालों के जहन में ग़ज़ल के लिए इश्क़ बरकरार हैं। बेहद शानदार ग़ज़लों और खूबसूरत नज़्मों से भरी इस शाम की जान थी गायिका मधुश्री जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से ग़ज़लों की झड़ी लगा दी और मोहब्बत के बीते दिन याद दिला दिए । वही जूही नादिरा बब्बर की नायब शायरियों ने भी दिल मे प्यार का जोश भर दिया और रक्षंदा खान की मेजबानी ने मानों दिल ही जीत लिया। तीनों की तिकड़ी ने एक शाम, मोहब्बत से भर दी। आज की उठक-पटक भरी तेज जिंदगी में जो लोग प्यार और सुकून के पल भूल गए थे, उनके लिए पैगाम-ए-मोहब्बत ,प्यार का नजराना लेकर आया और उनके दिल को छू गया। मधुश्री, जूही बब्बर और रक्षंदा खान का कहना हैं,” हमें लगता हैं कि दुनिया में मोहब्बत की बेहद जरूरत हैं। तो हमने अपनी तरफ से एक छोटी सी कोशिश की हैं।एक खूबसूरत आवाज़ के जरिये शायरी की जुबान से हमने लोगों को छूने की कोशिश की हैं।उम्मीद है कि हमारी ये कोशिश लोगों को पसंद आयी होगी तांकि हम और ऐसे ग़ज़लों के कॉन्सर्ट दुनिया भर में करते रहे और पैगाम-ए-मोहहब्बत फैलाते रहे। मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes