logo
Feb
25

Dr. Santosh Raosaheb Chavan को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

Dr. Santosh Raosaheb Chavan को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’ मुंबई/चिपळूण।  मुंबई–चिपळूण क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात समाजसेवी, खेल प्रशासक, शिक्षाविद् एवं उद्योग जगत से जुड़े डॉ. संतोष रावसाहेब चव्हाण को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए “भारत गौरव सम्मान” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नमस्कार ग्रुप एवं नमस्कार फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. चव्हाण वर्तमान में एम्बोस्ड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वे वर्ष 2014–15 में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के टैलेंट हंट डिपार्टमेंट के हेड रह चुके हैं तथा एक पूर्व महाराष्ट्र खिलाड़ी भी हैं। वर्तमान में वे मुंबई यूनिवर्सिटी के चीफ सिलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. चव्हाण का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अब तक 400 से अधिक गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहायता की है, 200 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलवाया है तथा 200 से अधिक युवाओं का पुलिस भर्ती में चयन उनकी रुद्र पुलिस करियर अकादमी, चिपळूण के माध्यम से हुआ है। वे अंश चैरिटेबल ट्रस्ट, रत्नागिरी के फाउंडर प्रेसिडेंट हैं, साथ ही जागो ग्राहक जागो – कोकण विभाग के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी सक्रिय हैं। खेल के क्षेत्र में उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर एवं आईपीएल तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने बहुआयामी योगदान के लिए डॉ. चव्हाण को अब तक 12 राष्ट्रीय एवं 1 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा, “इस प्रकार के पुरस्कार जीवन में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं इस सम्मान के लिए नमस्कार ग्रुप एवं नमस्कार फाउंडेशन, दिल्ली का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” Dr. Santosh Raosaheb Chavan को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव...
Feb
25

मंडी, हिमाचल की बहन शैलजा जी को उनके मानवीय मूल्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

मंडी, हिमाचल की बहन शैलजा जी को उनके मानवीय मूल्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’ बहन शैलजा जी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से अत्यंत तहज़ीब, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ संवाद किया। उन्होंने न केवल जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि जहाँ तक संभव हुआ, हर जायज़ कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूर्ण करवाया। कई अवसरों पर यह भी देखने को मिला कि उन्होंने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर, अपने व्यक्तिगत संसाधनों और खर्च से भी जनहित के कार्यों को संपन्न कराया। यह उनके त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव का स्पष्ट प्रमाण है। इनके उत्कृष्ट कार्यों, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए बहन शैलजा जी को “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कार्यों की सामाजिक स्वीकृति और उनके योगदान का गौरवपूर्ण प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व एक अधिकारी की सीमाओं से कहीं आगे बढ़कर इंसानियत, करुणा और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। आमजन के प्रति उनका विनम्र व्यवहार और समस्या-समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक सच्चा जनसेवक और उत्तम इंसान बनाती है। समाज उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। हम उनके उज्ज्वल, सशक्त और जनसेवापूर्ण भविष्य के लिए हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।    मंडी, हिमाचल की बहन शैलजा जी को उनके मानवीय मूल्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव...
Feb
25

गुरुग्राम का नन्हा सितारा: 5 वर्षीय दिविज श्रीवास्तव को मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

गुरुग्राम का नन्हा सितारा: 5 वर्षीय दिविज श्रीवास्तव को मिला ‘भारत गौरव सम्मान’ गुरुग्राम: जहाँ अधिकांश पाँच वर्ष के बच्चे अक्षर ज्ञान या खिलौनों में व्यस्त रहते हैं, वहीं गुरुग्राम के दिविज श्रीवास्तव कम उम्र में ही ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में जुटे हैं। इतनी छोटी उम्र में खगोल विज्ञान और गणित में उनकी गहरी समझ ने शिक्षकों, परिवार और समाज को आश्चर्यचकित कर दिया है। श्रीमती रिधि श्रीवास्तव और श्री शशि श्रीवास्तव के सुपुत्र दिविज को सौरमंडल से जुड़ी जानकारियों में असाधारण रुचि और पकड़ है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि तब सामने आई जब उन्होंने पाँच वर्ष से कम आयु में मात्र 14 मिनट 48 सेकंड में सौरमंडल से जुड़े 100 जटिल प्रश्नों के उत्तर देकर सभी को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा को मिला सम्मान दिविज की इस अद्भुत प्रतिभा को प्रतिष्ठित भारत सम्मान द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई और उन्हें उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। दिविज विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को अत्यंत सहजता और उत्साह के साथ समझते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में विज्ञान के प्रति रुचि बच्चे में तार्किक सोच, जिज्ञासा और व्यापक शब्दावली विकसित करने में सहायक होती है। दिविज के लिए सीखना एक आनंदमय अनुभव है, जो रात के आकाश को देखने और नए तथ्यों की खोज से प्रेरित है। पड़ोसी और मित्र गर्व के साथ इस नन्हे वैज्ञानिक को भविष्य का चमकता सितारा मानते हैं। दिविज प्रतिदिन नई जानकारियाँ सीख रहे हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके लिए आकाश भी सीमा नहीं है।   गुरुग्राम का नन्हा सितारा: 5 वर्षीय दिविज श्रीवास्तव को मिला ‘भारत गौरव...
Feb
25

दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ पटना, दिनांक — दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ की लांचिंग की गई। कंपनी द्वारा घोषणा की गयी है कि अब हर प्यासे लोग प्रीमियम पानी पियेंगे। प्रीमियम पानी की बोतलें जो अब तक कुछ खास जगह और ज्यादा कीमतों पर उपलब्ध थी डेलिया द्वारा वही क़्वालिटी अब प्रीमियम पैकेजिंग एवं आवश्यक खनिजों से युक्त शुद्ध पेयजल अब साधारण दरों पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी की प्रबंध निदेशक (MD) प्रियंका सिंह ने कहा कि डेलिया का उद्देश्य गुणवत्ता, शुद्धता और भरोसे के साथ उपभोक्ताओं तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक और सख्त गुणवत्ता मानकों के तहत उत्पाद तैयार कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता है। डेलिया इंडस्ट्रीज की यह पहल न केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक अवसरों को भी बढ़ावा देगी। स्ट्रेटेजिक एडवाइजर सर्वेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि डेलिया मिनरल वाटर गुणवत्ता, ब्रांडिंग और रणनीतिक विस्तार के माध्यम से बाजार में मजबूत पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कंपनी की भविष्य की संभावनाओं और विस्तार योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेलिया एक बड़े मिशन के साथ आज हमारे सामने है। खनिजों से युक्त शुद्ध पेयजल पीने अब हर हाथ मे होगा। सेल्स हेड आशीष सिन्हा ने उपस्थित डीलरों एवं व्यापार भागीदारों का स्वागत करते हुए कंपनी का विजन और मिशन साझा किया। उन्होंने बताया कि डेलिया का लक्ष्य राज्यभर में मजबूत वितरण नेटवर्क स्थापित कर रोजगार के अवसर सृजित करना और उपभोक्ताओं तक विश्वसनीय उत्पाद पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के साथ विशिष्ट अतिथियो के रूप में बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, चर्चित ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट सर्वेश कश्यप, कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा बिहार के उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं मीडिया प्रभारी रौशन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार झारखंड के तमाम डीलर,उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में कंपनी प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि ‘डेलिया मिनरल वाटर’ शीघ्र ही बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। अब किफायती दरों पर प्रीमियम बोतल में खनिजों से युक्त शुद्ध पेयजल पियेगा हर नागरिक...
Feb
24

पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज

पाखी हेगड़े, खुशी कक्कड़ और नीतीश चौबे का नया धमाका होली गीत ‘फागुन में जवानी’ बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी पर हुआ रिलीज भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार पाखी हेगड़े का इस साल का नया होली धमाका ‘फागुन में जवानी’ रिलीज हो गया है, जो दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। यह गाना ‘बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसके वीडियो में पाखी हेगड़े के साथ नवोदित अभिनेता नीतीश कुमार चौबे नजर आ रहे हैं, जिन्होंने इस गाने के जरिए अपना डेब्यू किया है। इस होली सांग में अभिनेत्री पाखी हेगड़े अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से गाने में चार चाँद लगा दी हैं। वहीं इस मधुर होली गीत को युवा दिलों की पसंदीदा गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज दी है। उन्होंने इस गाने को अपनी सुरीली और दमदार आवाज से सजाकर फागुन के महीने की मस्ती से सराबोर कर दिया है। गाने के बोल कलम के जादूगर प्रसिद्ध गीतकार विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसका कर्णप्रिय संगीत टिंकू तूफान ने तैयार किया गया है। इस गाने के बोल बेहद दिलचस्प हैं, जो एक महिला की भावनाओं को दर्शाते हैं। गाने में नायिका कहती है कि उसे सोना, चांदी, साड़ी या गाड़ी जैसी चीजों की लालसा नहीं है, बल्कि वह अपने पति के साथ निमक रोटी खाकर भी खुश रहने को तैयार है। यह गीत सादगी और प्रेम का संदेश होली के पारंपरिक गीतों की याद दिलाता है। गाने के बोलों में फागुन के महीने में होने वाली चंचलता और जवानी के जोश को खूबसूरती से पिरोया गया है। वीडियो में कलाकारों के पहनावे और बैकग्राउंड डांसर्स ने भी माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया है। दर्शक पाखी हेगड़े के एक्सप्रेशन और खुशी कक्कड़ की आवाज के तालमेल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर आप भी होली के जश्न को दोगुना करना चाहते हैं, तो यह गाना आपकी प्लेलिस्ट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। बता दें कि बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी प्रस्तुत होली गीत ‘फागुन में जवानी’ की प्रोड्यूसर पाखी हेगड़े हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और नवोदित अभिनेता नीतीश कुमार चौबे ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार विनय बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार टिंकू तूफान ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सूरज सहजा, कोरियोग्राफर आशिक, डीओपी राजू पांडे सनी, एडिटर हरिमोहन सिंह हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी के पास है। पाखी हेगड़े,...

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes