भोजपुरी न्यूज,सिनेमा व भाषा को पसंद करने वालो के लिए ये खबर खुश करने वाली है क्योंकि उनकी पसंदीदा ott ओटीटी मितवा टीवी ने अपने क्षेत्र को और भी विस्तार करते हुए प्रसिद्ध कंपनी महुआ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड व महुआ ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को अपने साथ मर्ज कर के मनोरंजन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों को लाने की घोषणा की है। उक्त बातों की जानकारी मितवा टीवी के सीईओ ceo अविनाश राज में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। अविनाश राज ने आगे कहा जल्द ही भोजपुरी दर्शकों को देश के पहले OTT न्यूज़ एवं भोजपुरी मनोरंजन के चर्चित प्लेटफॉर्म “मितवा टीवी” और भोजपुरी दर्शकों की पसंदीदा टीवी चैनल महुआ प्लस के संयुक्त तत्वावधान में मनोरंजन के क्षेत्र में एक ऐसा धमाका होने जा रहा है जो दर्शकों को और भी रोमांचित कर देने वाला होगा। दर्शकों को अब नए रंग, रुप के साथ उच्च स्तरीय भोजपुरी मनोरंजक कार्यक्रम देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि इस नए स्वरूप का नेतृत्व अब मितवा टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर राघवेश अस्थाना के हाथों होगा। बनारस की पृष्टिभूमि के होने के बाद भी दो दशक पहले दक्षिण भारत की सभी भाषाओं एवं सिंहली में इनकी रचनात्मकता का लोहा माना गया था। दक्षिण भारत के दिग्गज निर्देशक श्री के बालाचंद्रर एवम् श्री टी रामा राव के शिष्य राघवेश अस्थाना तीन दशकों से भारतीय मीडिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। यूटीवी, स्टार ग्रुप, सोनी, ज़ी, सन नेटवर्क जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके राघवेश अस्थाना को ही डेढ़ दशक पहले भोजपुरी टेलीविजन को नई दिशा प्रदान करने का श्रेय जाता है। वहीं इस संयुक्त साझा के बारे में बताते हुए राघवेश अस्थाना कहते हैं कि, “महुआ प्लस ब्रांड” भारत का एक स्थापित नाम है, जिसे यूपी, बिहार एवं झारखंड के लोग बेहद पसन्द करते हैं,अतः आधुनिकतम तकनीकियों के साथ हमारा संयुक्त मंच जल्दी ही अपने प्रिय दर्शकों के लिए उनके मनपसंद कार्यक्रम दिखाना प्रारम्भ करेगा। भोजपुरी दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज,ओटीटी मितवा टीवी व महुआ प्लस चैनल अब एक...
सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर एक नई भोजपुरी फिल्म संपूर्ण परिवार के लिए लेकर आने वाले हैं, जिसका बड़ा ही यूनिक नाम है ‘मैं मायके चली जाऊंगी’। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण के साथ आजमगढ़ के सुमेंदा गांव में तुषार सिंह के आवास पर किया गया। इस शुभ अवसर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, तुषार सिंह सहित आये हुए सभी गणमान्य जन को फ़िल्म निर्माता व डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण कुमार ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फ़िल्म के भव्य मुहूर्त के शुभ अवसर पर प्रवीण कुमार ने सभी का तहेदिल से स्वागत और सम्मान किया। आये हुए सभी ने फिल्म की सफलता की कामना की और फिल्म की पूरी यूनिट को बधाई दी। बता दें कि मुहूर्त के बाद फिल्म की शूटिंग गाने से शुरू की गई, जो निरहूआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए पूरे गाँव के लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। आजमगढ़ में शूटिंग शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। इस फिल्म में आजमगढ़ व आसपास के स्थानीय कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक बार फिर करोड़ों दिलों के चहेते दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने खाँटी देहाती अन्दाज में दशकों से रूबरू होंगे और साथ ही घरेलू व घर-घर की चहेती संस्कारी बहु की भूमिका में आम्रपाली दूबे नजर आने वाली हैं। बता दें कि जब-जब दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे एक साथ रुपहले परदे पर आते हैं तो आडियंस के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है और सबसे खास बात यह है कि उनकी फिल्में संपूर्ण पारिवारिक होती हैं। जिसमें उन्हें घर परिवार से जुड़े हुए किरदार में देखकर हर कोई मगन हो जाता है। उल्लेखनीय है कि ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ के निर्माता इकबाल इब्राहिम मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोडक्शन मैनेजर गौरव पटेल हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं। बात करें फिल्म निर्माता व फिल्म वितरक प्रवीण कुमार की तो वे जब भी...
भोजपुरी स्टार सिंगर टुनटुन यादव और सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा एक साथ पहली बार अपने फैंस के बीच धमाल मचाने आ गए हैं भोजपुरी सांग ‘अहिरान’ लेकर। यह धमाकेदार गाना ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जोकि काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने में टुनटुन यादव डैसिंग लुक में दबंगई करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं शुभी शर्मा पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रही हैं। उनकी लाजवाब केमिस्ट्री और डांस परफॉर्मेंस लोगों का मिजाज मस्त कर देने वाला है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने का पिक्चराइजेशन काफी रिच किया गया है। गाने के वीडियो में लोकेशन और ड्रेस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस गाने की मेकिंग में काफी खर्च किया गया है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में टुनटुन यादव ने गाया है। एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ गाना ‘अहिरान’ आडियंस के बीच फुल टू धमाल मचा रहा है। गीतकार रमेश राशिला, कुंदन स्वराज के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार रमेश राशिला ने। इस गाने के वीडियो में टुनटुन यादव और शुभी शर्मा ने जमकर धमाल मचाया है, जोकि देखते ही बनता है। इस गाने का निर्देशन किया है ट्रेंडिंग डारेक्टर जीतू भोजपुरिया ने। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, नीतीश राय, एसोसिएट डायरेक्टर अंकित मिश्रा, एडिटर प्रशांत सिंह हैं। डीआई नरेन्द्र पाल ने किया है। गौरतलब है कि एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से भोजपुरी के सभी स्टार सिंगर एक्टर व एक्ट्रेस गानों में नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक कंपनी से सभी बड़े स्टार व पापुलर सिंगर एक्टर को जोड़ लिया गया है, जिनके एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाने एवेरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलता रहेगा। पहली बार एक साथ आया टुनटुन यादव, शुभी शर्मा का भोजपुरी गाना ‘अहिरान’, मचा रहा है...
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और हटके पहचान रखने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एक बार फिर से नया धमाका करने जा रही है। जी हां! आपने सही सुना है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी आगामी फिल्मों की लिस्ट शेयर की है, जिसमें एक से बढ़ाकर एक फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है। इन फिल्मों के नाम उन्होंने महीने के हिसाब से शेयर किये हैं कि किसी माह में किस फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी। रत्नाकार कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर के कैप्शन में लिखा है शूटिंग कमिंग सून… । गौरतलब है कि इस महीने यानि कि सितंबर में भोजपुरी फिल्म लाटरी, भाभी, छठ के बरतिया की शूटिंग शुरू होगी, वहीं इसके बाद अक्टूबर में बाबूजी, काली मेहंदी, सनम शुरू करेंगे। नवंबर में बड़ी बहन, छोले भटूरे की शूटिंग को लेकर प्रस्तुत होंगे, वहीं इस साल के अंत की बात करें तो दिसंबर का महीना एकदम खास होगा, क्योंकि इस महीने केवल एक ही फिल्म की शूटिंग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के द्वारा की जाएगी जिसका नाम है ‘काला पत्थर’। इस प्रकार वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपने आने वाले महीनों की जानकारी दी है, जिसमें वे एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण शुरू करने वाली है। इस जानकारी की पुष्टि करते हुए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इस साल हम सितंबर से लेकर दिसम्बर तक 9 फिल्मों को फ्लोर पर लेकर जाने वाले हैं। जिसमें कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। हम भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण करने जा रहे है, जो इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होगी। हम अपनी इंडस्ट्री को और बेहतर बनाने के लिए इन सभी फिल्मों की बेहतरीन कहानियों पर काम कर रहे हैं, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री और भी ग्रोथ कर सके। Follow Worldwide Records on Instagram https://www.instagram.com/ratnakarwwrindia/ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया बड़ा धमाका, इस साल करेगी 9 फिल्मों का...
आकांक्षा अवस्थी, मनोज आर पांडेय, निसार खान ‘दुल्हिन नं०1’ में शिव भक्ति गीत की बिग लेबल पर की गई शूटिंग भोजपुरी सिनेमा जगत में अहम योगदान दे रही फिल्म प्रोडक्शन हाउस अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट एल एल पी बैनर के तले फ़िल्म निर्माता विवेक कुमार एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण कर रही है। इस बैनर तले बहुत ही बेहतरीन फिल्मों की मेकिंग की जा रही हैं, जो भोजपुरी की दिशा और दशा बदलने में अहम योगदान देने वाली हैं। इसी कड़ी में प्रोड्यूसर विवेक कुमार भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन नं०1’ का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग बिग बजट के साथ भव्य पैमाने पर पूरी कर ली गई है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है, जिसके सेट से कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं। इन वायरल फोटो में फिल्म की लीड अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी नजर आ रही हैं, जो फोटो में झूमती नजर आ रही हैं। इस फ़िल्म में एक बड़े बजट में शिव भक्ति गाने की शूटिंग की गई है। जिसमें फिल्म की नायिका आकांक्षा अवस्थी, हीरो मनोज आर पांडेय और निसार खान एक साथ नाचते झूमते दिखने वाले हैं। इस फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीक्वेंस है। फिल्म युवाओं पर बेस्ड है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही जारी किया जाएगा। फिल्म भी इसी साल रिलीज होनी है। आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा हैं। यह एक सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों वाली फिल्म है, जिसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया है। यह फिल्म भले देसी कहानी आधारित है, लेकिन इसकी मेकिंग आधुनिक तरीके से की गई है। इस बारे में फिल्म के निर्माता विवेक कुमार का कहना है कि हमने फिल्म में परफेक्शन और सोवरनेस से कोई कंप्रोमाइज नहीं किया है। इस फिल्म की कहानी के अनुसार हमने फिल्म को बेस्ट बनाने की कोशिश की है। मुझे पूरी तरह से यकीन है कि जब यह बड़े परदे पर आएगी, तो दर्शक इस फिल्म को देखकर अच्छा फ़ील करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म का गीत – संगीत भी मनभावन है और यह सबको लुभाने वाली है। वहीं, निर्देशक कन्हैया कुमार और फिल्म की अभिनेत्री ने भी इस फिल्म को लेकर अपना अनुभव शेयर किया और कहा कि हमने एक बेहद खास जर्नी फिल्म “दुल्हिन नं. 1” में पूरी की है। हमने एक टीम के साथ अपना बेस्ट दिया है। अब बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इसके अलावे भोजपुरी सिनेमा के सुधि दर्शकों के...